विदेश भेजने का झांसा देकर 25 लाख की ठगी, शिमला पुलिस ने महिला आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया

विदेश-भेजने-के-नाम-ठगी-शिमला-पुलिस-गिरफ्तारी

विदेश भेजने का झांसा देकर 25 लाख की ठगी, शिमला पुलिस ने महिला आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया

शिमला पुलिस ने विदेश भेजने का सपना दिखाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाली मंजू कुमारी को चंडीगढ़ के खरड़ से गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विदेश भेजने का झांसा देकर 25 लाख की ठगी शिमला पुलिस ने महिला आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया

कनाडा भेजने के नाम पर 25 लाख की ठगी, फरार महिला चंडीगढ़ से गिरफ्तार | LNI.one

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 विदेश भेजने का सपना दिखाकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में शिमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना बालूगंज की टीम ने लंबे समय से फरार चल रही महिला आरोपी मंजू कुमारी को चंडीगढ़ के खरड़ स्थित शिवालिक सिटी के एक फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता की बहन को कनाडा भेजने का झांसा देकर भारी रकम ऐंठने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार थाना बालूगंज, शिमला में दिनांक 21 नवंबर 2025 को बीएनएस की धारा 318(4), 61(2), 352(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन भावना को विदेश भेजने के नाम पर आरोपियों ने करीब 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।
मामले के पंजीकरण के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन वे लगातार ठिकाने बदलते रहे। जांच में सामने आया कि आरोपी जानबूझकर मोबाइल सिम बदल रहे थे और व्हाट्सऐप कॉल के जरिए संपर्क में रहकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस टीमों ने पहले भी पंजाब और हरियाणा में संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे।

इसके बाद पुलिस ने गहन तकनीकी जांच शुरू की। इसी कड़ी में 22 फरवरी 2026 को एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने चंडीगढ़ के खरड़ स्थित शिवालिक सिटी में छापा मारकर मंजू कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उसके खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों की पुष्टि हुई है।
शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने इस धोखाधड़ी में एक महिला की चंडीगढ़ से गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उनकी तलाश जारी है। अन्वेषण अभी प्रगति पर है।

इस मामले की शिकायतकर्ता महिला गुजरात के गांधीनगर की मूल निवासी है और वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल, शिमला के मेडिकल ट्रेनिंग सेंटर में तैनात है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसकी बहन को विदेश भेजने के नाम पर करीब 25 लाख रुपये की ठगी की।
शिमला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेश भेजने के नाम पर पैसे मांगने वाले एजेंटों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।