राजस्थान में शुरुआती गर्मी ने बढ़ाई चिंता, 37 डिग्री के आसपास पहुंचा पारा

राजस्थान में समय से पहले गर्मी

राजस्थान में शुरुआती गर्मी ने बढ़ाई चिंता, 37 डिग्री के आसपास पहुंचा पारा

राजस्थान में इस बार गर्मी ने तय समय से पहले ही असर दिखाना शुरू कर दिया है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

राजस्थान में शुरुआती गर्मी ने बढ़ाई चिंता 37 डिग्री के आसपास पहुंचा पारा

राजस्थान में समय से पहले गर्मी की दस्तक, पारा 37 डिग्री के करीब | LNI.one

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 प्रदेश में इस बार गर्मी ने तय समय से पहले ही दस्तक दे दी है। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया है। पश्चिमी जिलों के साथ अब पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी राजस्थान में भी तेज धूप के कारण दिन में गर्मी का असर साफ नजर आने लगा है।

प्रदेश में गुरुवार को जयपुर, अजमेर, उदयपुर समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। वहीं, आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने और गर्मी के और तेज होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश शहरों में तेज धूप रही। पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिला। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर में तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पश्चिमी जिलों के बाद अब पूर्वी राजस्थान में भी गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। गुरुवार को जयपुर, अजमेर, उदयपुर, श्रीगंगानगर और कोटा में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

सीकर और सिरोही समेत अन्य शहरों में भी पारा 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रहा। दिन में तेज धूप और गर्मी के बावजूद शाम होते ही हल्की ठंडक से लोगों को राहत मिल रही है।

गुरुवार को अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच मापा गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज रहने के आसार हैं।
 

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।