छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का सबसे बड़ा माध्यम बनी पीएम किसान ...

National Policy, NDA Government, Haryana

छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का सबसे बड़ा माध्यम बनी पीएम किसान सम्मान निधि : राव इंद्रजीत सिंह

राव इंद्रजीत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि गांव शिकोहपुर में आयोजित किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के जिला स्तरीय कार्यक्रम को किया संबोधितकेंद्रीय मंत्री ने पेस्टीसाइड के कम उपयोग और मोटा अनाज (मिलेट्स

छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का सबसे बड़ा माध्यम बनी पीएम किसान सम्मान निधि  राव इंद्रजीत सिंह

Rao Inderjeet | Sumit Thakur

सुमित ठाकुर
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
गुरुग्राम, 19 नवंबर।
गुरुग्राम के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का सबसे बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। सरकार द्वारा हर चार महीने में दी जाने वाली वित्तीय सहायता ने लाखों किसानों को खेती के मौसमी खर्च पूरे करने में बड़ी राहत दी है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आज गुरुग्राम ज़िले के पात्र किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई है।

केंद्रीय मंत्री बुधवार को गांव शिकोहपुर में आयोजित किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के जिला स्तरीय कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान कोयम्बटूर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा तथा सोहना के विधायक तेजपाल तंवर भी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अत्यधिक पेस्टीसाइड और रासायनिक खादों का अनियंत्रित उपयोग मिट्टी की उर्वरा शक्ति घटाता है, भूजल को प्रदूषित करता है और फसलों की गुणवत्ता पर गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती, जैविक खाद, गोबर खाद और वैकल्पिक जैविक तरीकों को अपनाने की अपील की, जिससे भूमि की सेहत लंबे समय तक सुरक्षित रह सके और लागत भी कम हो। राव ने मोटा अनाज (मिलेट्स) के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा कि बाजरा, ज्वार, रागी जैसे मोटे अनाज पोषक तत्वों से भरपूर हैं तथा कम पानी में भी सफलतापूर्वक उगाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पारंपरिक भोजन का हिस्सा रहे इन अनाजों को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी “श्री अन्न” के रूप में मान्यता मिल रही है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे अपने आहार में भी मोटे अनाज शामिल करें और खेती में भी इसका क्षेत्र बढ़ाने पर विचार करें, ताकि स्वस्थ समाज के साथ-साथ टिकाऊ कृषि को भी बढ़ावा मिल सके।

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार दोनों मिलकर खेती को आधुनिक, लाभकारी और टिकाऊ बनाने के लिए काम कर रही हैं। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम-किसान, किसान क्रेडिट कार्ड विस्तार, ड्रोन आधारित कृषि सहायता, मिलेट्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने और एग्री-स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन जैसी कई ऐतिहासिक पहलें की हैं। इससे किसानों को आधुनिक तकनीक, जोखिम-रहित फसल सुरक्षा और बाजार में बेहतर अवसर मिल रहे हैं। हरियाणा सरकार ने भी पराली प्रबंधन, सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, फसल विविधीकरण (विशेषकर धान क्षेत्र में कमी), मंडियों के डिजिटलीकरण और कृषि यंत्रों पर सब्सिडी जैसे कदम उठाए हैं। राव ने कहा कि इन नीतियों का उद्देश्य किसान को उत्पादन से लेकर विपणन तक हर स्तर पर सशक्त बनाना है, ताकि हरियाणा का किसान न सिर्फ आत्मनिर्भर बने बल्कि अपने परिवार और समाज को भी आर्थिक रूप से मजबूत कर सके। केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा तैयार किए गए गेहूं के विशेष वैरायटी  एचडी 3298 भी वितरित की।

इस अवसर पर एसडीएम दर्शन यादव, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ अनिल तंवर, तहसीलदार मानेसर राजेश, कृषि विज्ञान के कॉर्डिनेटर राजीव सिंह, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राव अभय सिंह, पूर्व जिला पार्षद नंबरदार वीरेंद्र सिंह हब्लू, किसान क्लब के चेयरमैन राव मान सिंह सहित गांव शिकोहपुर के गणमान्य तथा आसपास के क्षेत्र से आए किसान मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

कटिहार में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 19 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

ताजा खबर

कटिहार में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 19 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

कटिहार पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 19 मवेशी बरामद कर 4 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों पिकअप वाहन जब्त कर लिए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

घर-घर पहुंचकर 33 सवाल पूछेंगे कर्मचारी, तमिलनाडु में 17 जुलाई से डिजिटल जनगणना

राज्य

घर-घर पहुंचकर 33 सवाल पूछेंगे कर्मचारी, तमिलनाडु में 17 जुलाई से डिजिटल जनगणना

तमिलनाडु में 17 जुलाई से डिजिटल जनगणना शुरू होगी, जिसमें 50 हजार कर्मचारी घर-घर जाकर 33 सवालों के जरिए लोगों की सामाजिक-आर्थिक जानकारी जुटाएंगे।

‘द केरल स्टोरी 2’ में नजर न आने पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

मनोरंजन

‘द केरल स्टोरी 2’ में नजर न आने पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

‘द केरल स्टोरी 2’ में नजर न आने को लेकर अदा शर्मा ने कहा कि वह उन फिल्मों पर टिप्पणी नहीं करतीं जिनका वह हिस्सा नहीं होतीं।

दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने आज पेश होंगे अरविंद केजरीवाल

राज्य

दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने आज पेश होंगे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा में कथित “फांसी घर” विवाद के मामले में अरविंद केजरीवाल आज विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे और उन्होंने कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग की है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

राज्य

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक थी और झामुमो परिवारतंत्र चलाने वाली पार्टी है।