मणिपुर में नशे के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, 20 एकड़ खेती नष्ट

मणिपुर में बड़ा ऑपरेशन

मणिपुर में नशे के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, 20 एकड़ खेती नष्ट

राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर सुरक्षा कड़ी, अवैध गतिविधियों पर नजर

मणिपुर में नशे के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन 20 एकड़ खेती नष्ट

मणिपुर में नशे के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, 20 एकड़ खेती नष्ट | LNI.one

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

इंफाल, मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए वन विभाग एवं सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। अवैध रूप से जंगली लकड़ी की तस्करी रोकने के लिए भी अभियान चलाए जा रहे हैं।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा आज तड़के दी गयी जानकारी के अनुसार सुरक्षा बल ने वन विभाग के साथ मिलाकर चुराचांदपुर जिले के सांगईकोट थानांतर्गत हैप्पी मोलेन और चालजंग हिल रेंज में 20 एकड़ अफीम की खेती को बीते बुधवार को नष्ट किया गया। बागान वाली जगह पर मिली एक झोपड़ी और नमक के दो बैग और किचन का सामान नष्ट कर दिया गया।

दूसरी ओर सुरक्षा बल ने जिरीबाम जिले के फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर को एक टाटा ट्रक (आरजे-14जीएन-3247) पर लोड किये गये 120 फैंटा/लकड़ी के बीम को जिरीबाम जिले के लींगनपोकपी गांव में पकड़ा गया। टाटा ट्रक के ड्राइवर और मालिक, प्रेमचंद (53) और नारायण लाल बाज्या (42), दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों राजस्थान के रहने वाले थे, जो गैर-कानूनी तरीके से लकड़ी जिरीबाम की ओर ले जा रहे थे, उन्हें भी आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वन अधिकारी को सौंप दिया गया।

उल्लेखनीय है कि सुरक्षा बल जिलों के बाहरी और संवेदनशीन इलाकों में तलाशी अभियान और एरिया डोमिनेशन जारी रखे हुए हैं। मणिपुर के अलग-अलग जिलों में पहाड़ियों और घाटी दोनों में बुधवार को कुल 103 नाके एवं चेकपॉइंट लगाए गए थे, लेकिन किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर ज़रूरी सामान ले जा रही 203 गाड़ियों की मूवमेंट को सुनिश्चित की गई है। सभी संवेदनशील इलाकों में कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं और गाड़ियों की सामान्य आवाजाही के लिए सुरक्षा काफिला तैनात किया गया है।  

संबंधित सामग्री

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

ताजा खबर

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

कुमाऊं विश्वविद्यालय में हुए शोध में सामने आया कि जलवायु परिवर्तन के कारण नैनीताल के बलिया नदी जलग्रहण क्षेत्र में जल स्रोत घट रहे हैं और कई पारंपरिक स्रोत सूख चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ताजा खबर

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामले में हरियाणा सरकार ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन चलाने से इनकार कर दिया। सरकार ने इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी।

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

ताजा खबर

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास ड्रोन हमले के बाद ईंधन टैंक में आग लग गई। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट बंद कर दिया गया, जिससे काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द हुईं।

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

ताजा खबर

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

ताजा खबर

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

आसनसोल में गैस सिलेंडर की कथित किल्लत से नाराज ग्राहकों ने एलआईसी मोड़ पर जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर स्थिति नियंत्रित हुई।