कानपुर में निजी अस्पताल में दस वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

कानपुर-निजी-अस्पताल-बच्ची-मौत-लापरवाही

कानपुर में निजी अस्पताल में दस वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 10 साल की आरुषि की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कानपुर में निजी अस्पताल में दस वर्षीय बच्ची की मौत परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

इलाज के दौरान 10 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा | LNI.one

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए परिजनों को शांत कराया।

बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले राहुल की की बेटी आरुषि (10) के पैर में पस पड़ गया था। जिसका इलाज कराने के लिए परिजन शनिवार को रावतपुर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां रविवार देर रात उसकी हालत बिगड़ने लगी। जिस पर अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि बच्ची को किसी दूसरे अस्पताल ले जाओ।

परिजन उसे काकादेव स्थित दूसरे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गुस्साए परिजन वापस रावतपुर स्थित अस्पताल पहुंचे। जहां पर उन्होंने गलत इंजेक्शन और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना में पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे परिजनों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।