जेएनयू मार्च विवाद

जेएनयू मार्च के बाद बढ़ा विवाद, 14 छात्र नेता गिरफ्तार

त्र संगठनों ने पुलिस पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान बल प्रयोग और 51 छात्रों को हिरासत में लेने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति मार्च और हंगामे के चलते कार्रवाई की गई।

By : Local News of India
जेएनयू मार्च के बाद बढ़ा विवाद, 14 छात्र नेता गिरफ्तार

जेएनयू में हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, जेएनयूएसयू अध्यक्ष समेत 14 छात्र गिरफ्तार

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में गुरुवार को छात्रसंघ की ओर से शिक्षा मंत्रालय तक निकाले गए मार्च के बाद विवाद गहरा गया है। छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) और जेएनयू छात्रसंघ ने आरोप लगाया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने बल प्रयोग किया और 51 छात्रों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस ममले में मुकदमा दर्ज कर 14 छात्रों को गिरफ्तार किया है। इन छात्रों में छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, पूर्व अध्यक्ष और आइसा की अखिल भारतीय अध्यक्ष भी शामिल हैं। इसे लेकर छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर से वसंत कुंज थाने तक पैदल मार्च निकाल कर साथियों की रिहाई की मांग की।

मार्च क्यों निकाला गया

छात्रसंघ के अनुसार 26 फरवरी को यह लंबा मार्च कई मांगों को लेकर बुलाया गया था। इनमें रोहित कानून के अनुरूप विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियम लागू करने, कुलपति द्वारा दिए गए कथित जातिगत बयान पर माफी और इस्तीफा, तथा सरकारी शिक्षण संस्थानों के लिए धनराशि बढ़ाने की मांग शामिल थी। छात्रों का कहना है कि ये मुद्दे समान अवसर और सामाजिक न्याय से जुड़े हैं। उनका आरोप है कि प्रशासन उनकी बात सुनने के बजाय दमन का रास्ता अपना रहा है। आइसा और छात्रसंघ का दावा है कि सैकड़ों छात्रों के शांतिपूर्ण जुटान के बावजूद पुलिस ने बल प्रयोग किया। कई छात्रों को चोटें आईं और कुछ को 14 घंटे से अधिक समय तक थाने में बैठाकर रखा गया। मामले में छात्रसंघ अध्यक्ष अदिति मिश्रा, संयुक्त सचिव दानिश अली, उपाध्यक्ष गोपिका और नितेश समेत 14 छात्रों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि जेएनयू परिसर के बाद मार्च करने की अनुमति छात्रों के पास नहीं थी। इसके बावजूद दोपहर करीब 3:20 बजे 400-500 छात्र मुख्य द्वार से बाहर निकल कर मार्च करने लगे। पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेड्स को नुकसान पहुंचाया गया। इस दौरान प्रदर्शन उग्र हो गया और कुछ छात्रों ने बैनर, डंडे और जूते फेंके। आरोप है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की। हंगामे में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जेएनयू के नॉर्थ गेट पर रोक लिया और धीरे-धीरे उन्हें वापस परिसर के अंदर भेजा। जो छात्र उग्र हो गए थे और वैधानिक आदेशों का पालन नहीं कर रहे थे, उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार हत्याकांड: 1 लाख के इनामी मास्टरमाइंड मोनू यादव का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गो

कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार हत्याकांड: 1 लाख के इनामी मास्टरमाइंड मोनू यादव का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गो

उत्तर प्रदेश के जालौन में कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोनू यादव उर्फ पवन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एक लाख रुपये के इनामी मोनू के दो

: मेरठ में हथकड़ी निकालकर फरार हुआ अरशद उर्फ जोजो गिरफ्तार

: मेरठ में हथकड़ी निकालकर फरार हुआ अरशद उर्फ जोजो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस हिरासत से हथकड़ी निकालकर फरार हुए वारंटी अरशद उर्फ जोजो को पुलिस ने कुछ ही घंटों में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अरशद को गैर-जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया ग

कोर्ट के बाहर पुलिस तैनात, सेनेगल से लौटे राष्ट्रपति... पोलैंड में आधी रात को क्यों बढ़ा तनाव?

कोर्ट के बाहर पुलिस तैनात, सेनेगल से लौटे राष्ट्रपति... पोलैंड में आधी रात को क्यों बढ़ा तनाव?

पोलैंड में संवैधानिक अदालत के प्रमुख को निलंबित किए जाने के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। राष्ट्रपति कारोल नवरोत्स्की सेनेगल का दौरा बीच में छोड़कर वारसॉ लौट आए।

इटली में महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, कई शहरों में आगजनी और पुलिस से झड़प

इटली में महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, कई शहरों में आगजनी और पुलिस से झड़प

इटली में महंगाई और आर्थिक दबाव के खिलाफ हजारों लोगों ने देशव्यापी प्रदर्शन किया। मिलान और जेनोआ समेत कई शहरों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। कुछ जगह आगजनी और वाटर कैनन का इस्तेमाल भी हु

शायराना अंदाज से छाए सोम प्यारे, कुल्लू दशहरा के मंच पर तालियों से गूंज उठा पंडाल

शायराना अंदाज से छाए सोम प्यारे, कुल्लू दशहरा के मंच पर तालियों से गूंज उठा पंडाल

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा-2026 में मंच संचालक सोम प्यारे ने हिंदी और कुल्लवी शायरी से दर्शकों का दिल जीता। 500 से अधिक मंचों का संचालन कर चुके सोम प्यारे को तीसरी बार यह जिम्मेदारी मिली।