नागौर,  मेड़ता शहर में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। आधी रात कर...

ज्वेलर की चाकू से गोदकर हत्या

नागौर,  मेड़ता शहर में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। आधी रात करीब साढ़े बारह बजे दो बदमाशों

नागौर,  मेड़ता शहर में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। आधी रात करीब साढ़े बारह बजे दो बदमाशों ने एक सराफा कारोबारी पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।

नागौर  मेड़ता शहर में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। आधी रात करीब साढ़े बारह बजे दो बदमाशों

ज्वेलर की चाकू से गोदकर हत्या, बचाने आए दो कारीगर भी गंभीर घायल | LNI.ONE



ज्वेलर की चाकू से गोदकर हत्या, बचाने आए दो कारीगर भी गंभीर घायल

नागौर,  मेड़ता शहर में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। आधी रात करीब साढ़े बारह बजे दो बदमाशों ने एक सराफा कारोबारी पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए उनके दो कारीगरों को भी बदमाशों ने नहीं छोड़ा और उन्हें भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है।

जैतारण चौकी क्षेत्र निवासी पंकज सोनी (40) की मेड़ता शहर के ब्रह्मपुरी इलाके में सराफा की दुकान है। सोमवार रात पंकज अपनी दुकान में पश्चिम बंगाल निवासी कारीगर संदीप और संजय के साथ बैठे थे। इसी दौरान चाकू लेकर दो बदमाश दुकान में घुसे और अचानक हमला कर दिया।

हमले में पंकज सोनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप और संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अजमेर रेफर किया गया।

इस नृशंस हत्या के विरोध में मेड़ता के सराफा कारोबारियों में भारी आक्रोश है।

स्वर्णकार समाज व्यापार संघ अध्यक्ष धर्मीचंद सोनी ने बताया कि घटना के विरोध में मंगलवार को सभी सराफा दुकानों को बंद रखने का निर्णय किया गया है। साथ ही प्रशासन से आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है।

मेड़ता डीएसपी रामकरण सिंह मलिंडा ने बताया कि हमले के कारणों की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिनके आधार पर दो संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों आरोपित पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

घटना के बाद इलाके में पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया है और शहर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

संबंधित सामग्री

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

राज्य

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक थी और झामुमो परिवारतंत्र चलाने वाली पार्टी है।

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

राज्य

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

रुनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के कारण ग्रामीणों ने लच्छु कुमार नाम के युवक को पकड़कर पेड़ से बांधकर पिटाई की। पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया।

शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

ताजा खबर

शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

अहमदाबाद से सीकर जा रही स्लीपर बस शुक्रवार तड़के आदर्श नगर में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस चालक विजय सिंह की मौत हो गई और दुल्हन पक्ष के 20 से अधिक रिश्तेदार घायल हो गए।

फीफा विश्व कप 2026 से पहले मोरक्को के मुख्य कोच वालिद रेग्रागुई ने इस्तीफा दिया

खेल

फीफा विश्व कप 2026 से पहले मोरक्को के मुख्य कोच वालिद रेग्रागुई ने इस्तीफा दिया

मोरक्को के कोच वालिद रेग्रागुई ने फीफा विश्व कप 2026 से पहले थकान के कारण इस्तीफा दिया। उनके नेतृत्व में टीम ने ऐतिहासिक सफलता और विश्व रिकॉर्ड बनाया।

सुलतानपुर में बस परिचालक से 18 हजार रुपये और मोबाइल छीनने की लूट, बदमाशों ने किया मारपीट

राज्य

सुलतानपुर में बस परिचालक से 18 हजार रुपये और मोबाइल छीनने की लूट, बदमाशों ने किया मारपीट

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में बस परिचालक विनोद दुबे से शुक्रवार भोर में बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग, मोबाइल और ईटीएम मशीन छीन ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए।