पश्चिमी एशिया में तनाव तेज, 45 हजार हिमाचली सुरक्षित; हिमाचल सरकार सतर्क

ईरान-तनाव-पश्चिमी-एशिया-45-हजार-हिमाचली-सुरक्षित

पश्चिमी एशिया में तनाव तेज, 45 हजार हिमाचली सुरक्षित; हिमाचल सरकार सतर्क

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के बीच लगभग 45 हजार हिमाचली खाड़ी देशों में कार्यरत हैं। राज्य सरकार ने सभी के सुरक्षित होने की जानकारी देते हुए हेल्पलाइन जारी की है।

पश्चिमी एशिया में तनाव तेज 45 हजार हिमाचली सुरक्षित हिमाचल सरकार सतर्क

ईरान-तनाव-पश्चिमी-एशिया-45-हजार-हिमाचली-सुरक्षित | LNI. one

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

पश्चिमी एशिया में ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव ने हिमाचल प्रदेश के हजारों परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। खाड़ी देशों में काम कर रहे करीब 45 हजार हिमाचलियों को लेकर आशंकाएं जताई जा रही थीं, लेकिन राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

उद्योग एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार हालात पर लगातार नजर रखे हुए है और केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति कब तक बनी रहेगी, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन अभी तक हिमाचल के नागरिक सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार दुबई, सऊदी अरब, कतर, कुवैत और ओमान में बड़ी संख्या में हिमाचली कार्यरत हैं। क्षेत्र में बढ़ते तनाव और कुछ स्थानों पर एयरस्पेस प्रभावित होने से आवाजाही पर असर पड़ा है।

मंत्री ने बताया कि अधिकांश लोग अपने परिवारों के संपर्क में हैं और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियां लगातार फीडबैक जुटा रही हैं ताकि प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद लोगों की सटीक जानकारी प्राप्त की जा सके।

राज्य सरकार ने सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0177-2808600 जारी किया है। जिन परिवारों के सदस्य पश्चिमी एशिया में हैं, वे इस नंबर पर संपर्क कर जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जैसे ही हालात सामान्य होंगे और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बहाल होंगी, भारत लौटने के इच्छुक नागरिकों की वापसी के लिए आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

सरकार ने भरोसा दिलाया है कि केंद्र के साथ मिलकर प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

अमेरिका–दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने 10 से अधिक मिसाइलों का किया परीक्षण

विदेश

अमेरिका–दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने 10 से अधिक मिसाइलों का किया परीक्षण

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने 10 से अधिक कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया, जिस पर जापान और दक्षिण कोरिया ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

‘तुम्बाड’ जैसा खौफ फिर लौटेगा: ‘मन पिशाच’ का डरावना ट्रेलर रिलीज

मनोरंजन

‘तुम्बाड’ जैसा खौफ फिर लौटेगा: ‘मन पिशाच’ का डरावना ट्रेलर रिलीज

फिल्म ‘तुम्बाड’ के मेकर राही अनिल बर्वे की नई फैंटेसी हॉरर फिल्म ‘मन पिशाच’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। महज 33 हजार रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का ट्रेलर डर और रहस्य से भरपूर नजर आ रहा है।

Digital Detox: क्यों बढ़ रहा है ‘नो-फोन डे’ का ट्रेंड, लोग सप्ताह में एक दिन मोबाइल से बना रहे दूरी

जीवन शैली

Digital Detox: क्यों बढ़ रहा है ‘नो-फोन डे’ का ट्रेंड, लोग सप्ताह में एक दिन मोबाइल से बना रहे दूरी

लगातार मोबाइल और सोशल मीडिया के इस्तेमाल से मानसिक थकान बढ़ रही है। इससे बचने के लिए अब लोग ‘नो-फोन डे’ यानी सप्ताह में एक दिन डिजिटल डिटॉक्स अपनाने लगे हैं।

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का निधन, अमिताभ बच्चन के साथ दी थीं कई हिट फिल्में

मनोरंजन

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का निधन, अमिताभ बच्चन के साथ दी थीं कई हिट फिल्में

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी जैसे सितारों के साथ कई चर्चित फिल्मों में काम किया था।

तनुश्री दत्ता का इंडस्ट्री पर फिर निशाना, बोलीं— ग्लैमर की दुनिया में नए कलाकारों का होता है शोषण

जीवन शैली

तनुश्री दत्ता का इंडस्ट्री पर फिर निशाना, बोलीं— ग्लैमर की दुनिया में नए कलाकारों का होता है शोषण

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने मनोरंजन जगत में नए कलाकारों के शोषण और ग्लैमर की दुनिया की कड़वी सच्चाइयों को लेकर फिर खुलकर बयान दिया है।