हिमाचल में 27 फरवरी से बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

जनजातीय इलाकों में अब भी कड़ाके की ठंड

हिमाचल में 27 फरवरी से बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

हिमाचल में 24-26 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। 27-28 फरवरी को ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी संभव। विंटर सीजन में 35% कम बारिश दर्ज, तापमान सामान्य से अधिक। जानिए पूरी खबर.....

हिमाचल में 27 फरवरी से बदलेगा मौसम ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 27 फरवरी से हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना, मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान। | LNI.ONE

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

हिमाचल प्रदेश में मौसम फिलहाल साफ बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 27 फरवरी से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अनुमान है कि पहाड़ी और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम के ज्यादातर साफ रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चम्बा और कुल्लू के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी के आसार हैं।

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक 24, 25 और 26 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। 27 फरवरी को कुछ स्थानों पर मौसम बदल सकता है। 28 फरवरी को भी मौसम खराब रहेगा। इसके बाद एक मार्च को फिर से मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। विभाग ने फिलहाल किसी तरह की धुंध या बड़ी चेतावनी जारी नहीं की है।

प्रदेश में आज सुबह भी ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो शिमला में 7.5 डिग्री, सुंदरनगर में 7.8 डिग्री, भुंतर में 6.4 डिग्री, धर्मशाला में 10.9 डिग्री, ऊना में 8.0 डिग्री और नाहन में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मनाली में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री, सोलन में 6.2 डिग्री, कांगड़ा में 10.5 डिग्री, मंडी में 8.4 डिग्री और बिलासपुर में 9.5 डिग्री दर्ज हुआ।

जनजातीय और ऊंचाई वाले इलाकों में अभी भी कड़ाके की ठंड बनी हुई है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 4.9 डिग्री और ताबो में माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस समय राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री ज्यादा चल रहा है।

बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस विंटर सीजन में प्रदेश में सामान्य से करीब 35 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस सर्दी में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहने के कारण बारिश और बर्फबारी कम हुई। हालांकि जनवरी के दूसरे पखवाड़े में विंटर सीजन का पहला भारी हिमपात हुआ था, जिसने पहाड़ी इलाकों में ठंड को बढ़ा दिया था।

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।