हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है

हिमाचल प्रदेश में एक हफ्ते तक नहीं गिरेगी बर्फ

हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है

हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक राज्य में कहीं भी बर्फबारी की संभावना नहीं है।

 हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है

हिमाचल प्रदेश में एक हफ्ते तक नहीं गिरेगी बर्फ, कोहरे का अलर्ट | Lni.one



हिमाचल प्रदेश में एक हफ्ते तक नहीं गिरेगी बर्फ, कोहरे का अलर्ट

शिमला, हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक राज्य में कहीं भी बर्फबारी की संभावना नहीं है। हालांकि मैदानी और निचले इलाकों में सुबह-शाम घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। बुधवार सुबह शिमला और मनाली सहित कई पहाड़ी क्षेत्रों में दिन की शुरुआत साफ धूप के साथ हुई, जबकि कुछ मैदानी जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक बिलासपुर में घने कोहरे से दृश्यता लगभग 50 मीटर तक दर्ज की गई। मंडी में दृश्यता करीब 100 मीटर रही। विभाग ने अगले 24 घण्टों में अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

इस बीच प्रदेश में ठंड का असर अभी भी बरकरार है। खासकर जनजातीय जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। लाहौल स्पीति जिला के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ताबो में पारा माइनस 5.7 डिग्री और कल्पा में माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इन क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन अधिक महसूस की जा रही है।

अन्य स्थानों की बात करें तो शिमला में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, सुंदरनगर में 4.8 डिग्री, भुंतर में 4.4 डिग्री, धर्मशाला में 6.6 डिग्री, ऊना में 7.7 डिग्री, नाहन में 9.3 डिग्री, पालमपुर में 7.0 डिग्री और सोलन में 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मनाली में तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कांगड़ा में 7.2 डिग्री और मंडी में 6.1 डिग्री दर्ज किया गया।

इसी तरह बिलासपुर में 7.0 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 8.6 डिग्री, सियोबाग में 3.3 डिग्री, बरठीं में 4.6 डिग्री, कसौली में 8.5 डिग्री, पांवटा साहिब में 10.0 डिग्री, सराहन में 4.3 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 9.0 डिग्री और नेरी में 11.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में फिलहाल किसी बड़े पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं है। इसलिए 17 फरवरी तक अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि सुबह-शाम ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा, जबकि दिन में धूप खिलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
 

संबंधित सामग्री

शिमला में घर से दो गैस सिलेंडर चोरी, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी दबोचा

ताजा खबर

शिमला में घर से दो गैस सिलेंडर चोरी, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी दबोचा

शिमला के कृष्णा नगर इलाके में घर से दो गैस सिलेंडर चोरी होने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एनएमएमएस परीक्षा में अक्षित धरैक ने पाई सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर

राज्य

एनएमएमएस परीक्षा में अक्षित धरैक ने पाई सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर

राजकीय उच्च विद्यालय मझेवली के छात्र अक्षित धरैक ने एनएमएमएस 2025-26 परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र और स्कूल का नाम रोशन किया है।

मार्च की शुरुआत में ही तपने लगा मध्य प्रदेश, कई शहरों में पारा 39 डिग्री के करीब

राज्य

मार्च की शुरुआत में ही तपने लगा मध्य प्रदेश, कई शहरों में पारा 39 डिग्री के करीब

मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत में ही तापमान सामान्य से 3 डिग्री तक ज्यादा दर्ज हो रहा है, रतलाम सबसे गर्म रहा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

राज्य

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक थी और झामुमो परिवारतंत्र चलाने वाली पार्टी है।

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

राज्य

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

रुनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के कारण ग्रामीणों ने लच्छु कुमार नाम के युवक को पकड़कर पेड़ से बांधकर पिटाई की। पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया।