गणित परीक्षा का डर: घर से भागे बच्चे

लापता बच्चों को दिल्ली से किया बरामद

गणित परीक्षा का डर: घर से भागे बच्चे

उत्तर प्रदेश के थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने 02 गुमशुदा हुए बच्चों को सकुशल बरामद किया है। बरामद बच्चे मैथ के पेपर के डर से ट्रेन द्वारा स्कूल की जगह दिल्ली चले गए थे।

गणित परीक्षा का डर घर से भागे बच्चे

दिल्ली से बरामद हुए लापता बच्चे | LNI.ONE

आकांशा 

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने 02 गुमशुदा हुए बच्चों को सकुशल बरामद कर बुधवार को परिजनों के सुपुर्द किया है। बरामद बच्चे मैथ के पेपर के डर से ट्रेन द्वारा स्कूल की जगह दिल्ली चले गए थे।

सीओ सिटी प्रवीन तिवारी ने बताया कि थाना रसूलपुर पर 9 फरवरी को दिनेश व विमल कुमार निवासीगण नींबू वाला बाग थाना रसूलपुर ने सूचना दी  कि उनके बच्चे कृष (14) पुत्र दिनेश कुमार व शौर्य (11) पुत्र विमल कुमार सुबह 9 बजे घर से स्कूल के लिये गये थे लेकिन वापस नहीं आये।

बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर थाना रसूलपुर प्रभारी प्रदीप कुमार सहित 03 पुलिस टीमों का गठन किया। पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ पुलिस टीमों से समन्वय कर सर्च ऑपरेशन में गुमशुदा बच्चों के ट्रेन में बैठकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने की जानकारी प्राप्त हुई। जिसके बाद थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने फोटो व व्यापक सर्च अभियान से गुमशुदा बच्चों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर नई दिल्ली सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया। बरामद बच्चों को परिवारीजन के सुपुर्द किया है। बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान आई है। परिजनों ने फिरोजाबाद पुलिस के कार्यों की प्रशंसा की है। सीओ ने बताया कि पूछताछ में बच्चों ने बताया है कि गणित की परीक्षा के डर से वह दोनों स्कूल न जाकर दिल्ली की तरफ ट्रेन में बैठकर चले गये थे।

संबंधित सामग्री

कटिहार में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 19 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

ताजा खबर

कटिहार में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 19 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

कटिहार पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 19 मवेशी बरामद कर 4 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों पिकअप वाहन जब्त कर लिए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

राज्य

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक थी और झामुमो परिवारतंत्र चलाने वाली पार्टी है।

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

राज्य

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

रुनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के कारण ग्रामीणों ने लच्छु कुमार नाम के युवक को पकड़कर पेड़ से बांधकर पिटाई की। पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया।

बांकुड़ा का टेराकोटा घोड़ा: परंपरा, आस्था और लोककला का अनोखा प्रतीक

राज्य

बांकुड़ा का टेराकोटा घोड़ा: परंपरा, आस्था और लोककला का अनोखा प्रतीक

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में कारीगरों द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक टेराकोटा घोड़े, जो क्षेत्र की लोक-आस्था और प्राचीन हस्तशिल्प परंपरा का प्रतीक हैं।

शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

ताजा खबर

शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

अहमदाबाद से सीकर जा रही स्लीपर बस शुक्रवार तड़के आदर्श नगर में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस चालक विजय सिंह की मौत हो गई और दुल्हन पक्ष के 20 से अधिक रिश्तेदार घायल हो गए।