पंकज गोल्डी
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया
बद्दी। बरोटीवाला के साथ लगते गांव कालूझिंडा में एक किसान ने अपने ही पड़ोसी पर उसकी 7 बीघा जमीन में लगी गेहूं की फसल पर जहरीली स्प्रे गिरा कर गेहूं की फसल नष्ट करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत एसडीएम बद्दी व पुलिस थाना बारोटीवाला दी है। कालूझिंडा निवासी ओम प्रकाश पुत्र श्री मोहनलाल ने बारोटीवाला थाना में शिकायत में बताया कि मेरी मलकियत भूमि गांव कालूझिंडा में है । जिसमें हमने गेहूं की फसल करीब 7 बीघा भूमि में बीज रखी थी । इसी जमीन को लेकर हमारा किशोरी लाल पुत्र श्री राम प्रताप गांव कालूझिंडा हिमाचल प्रदेश के साथ पहले से ही जमीनी विवाद चला हुआ है । जिसको हमने काफी बार समझाने की कोशिश की परंतु यह व्यक्ति बोलता है कि इस जमीन को छोड़कर चले जाओ नहीं तो इस जमीन में किसी भी प्रकार की कोई फसल आपको पैदा नहीं करने दूंगा। मैं पुलिस विभाग से रिटायर हूं और मेरी बहुत ज्यादा पुलिस विभाग में पहुंच हैं । उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति ने मध्य रात्रि हमारी जमीन में जहरीली स्प्रे चिड़कर गेहूं की फसल तबाह कर दी । जब हम मध्य रात्रि में देखने आए की कोई जानवर तो नहीं खेतों में घुसा हुआ तो यह व्यक्ति हमें देखकर भाग गया । उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उक्त व्यक्ति पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए। एसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस को शिकायत मिली है व उचित कार्रवाई अमल मेंलाई जाएगी।