हाईवे पर झगड़े के दाैरान कंटेनर ने दाे लाेगाें काे कुचला, मौत

दो लोगों की मौत हो गई

हाईवे पर झगड़े के दाैरान कंटेनर ने दाे लाेगाें काे कुचला, मौत

बिठूर थाना क्षेत्र अंतर्गत साेमवार की देर रात सड़क किनारे मारपीट के दौरान दो पक्षों के बीच हुआ झगड़ा हाइवे तक पहुंच गया। तभी तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आ जाने से दो लोगों की मौत हो गई।

हाईवे पर झगड़े के दाैरान कंटेनर ने दाे लाेगाें काे कुचला मौत

हाईवे पर झगड़े के दाैरान कंटेनर ने दाे लाेगाें काे कुचला, मौत | LNI.ONE


हाईवे पर झगड़े के दाैरान कंटेनर ने दाे लाेगाें काे कुचला, मौत

कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र अंतर्गत साेमवार की देर रात सड़क किनारे मारपीट के दौरान दो पक्षों के बीच हुआ झगड़ा हाइवे तक पहुंच गया। तभी तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आ जाने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद दूसरा पक्ष मौके से फरार हो गया। सूचना में पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने मंगलवार को बताया कि आईटी गेट के सामने रहने वाले सूरज कुमार (30) फास्टफूड की दुकान में काम करता था। परिवार में पत्नी इंद्रावती व तीन बच्चे रोशनी, ज्ञानू और शिव है। पत्नी ने बताया कि देर रात दुकान मालिक प्रेम नारायण गुप्ता का कुछ ग्राहकों से शराब के नशे में विवाद हो गया था। मौके में मौजूद लोगों ने बीच बचाव करते हुए मामला शांत कर दिया। कुछ देर बाद दुकान मालिक प्रेम नारायण गुप्ता सूरज को लेकर नारामऊ जा रहे थे तभी लड़के आ गए और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। झगड़ा करते-करते दोनों पक्ष हाईवे पर आ गए तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने सूरज और एक अन्य व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

देर रात पति के घर न लौटने पर पत्नी ने फोन किया, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद डायल 112 के जरिए पुलिस को सूरज की गुमशुदगी की सूचना दी गई। मौके में पहुंची पुलिस ने फोटो दिखाकर पति की शिनाख्त कराई। तब जाकर घटना की जानकारी हुई। घटना के बाद से दुकान मालिक प्रेम नारायण गुप्ता फरार है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की की जांच शुरू कर दी।

एसीपी ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान हाईवे के बीच-बीच आने की वजह से यह हादसा हो गया था। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित सामग्री

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

राज्य

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक थी और झामुमो परिवारतंत्र चलाने वाली पार्टी है।

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

राज्य

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

रुनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के कारण ग्रामीणों ने लच्छु कुमार नाम के युवक को पकड़कर पेड़ से बांधकर पिटाई की। पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया।

शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

ताजा खबर

शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

अहमदाबाद से सीकर जा रही स्लीपर बस शुक्रवार तड़के आदर्श नगर में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस चालक विजय सिंह की मौत हो गई और दुल्हन पक्ष के 20 से अधिक रिश्तेदार घायल हो गए।

फीफा विश्व कप 2026 से पहले मोरक्को के मुख्य कोच वालिद रेग्रागुई ने इस्तीफा दिया

खेल

फीफा विश्व कप 2026 से पहले मोरक्को के मुख्य कोच वालिद रेग्रागुई ने इस्तीफा दिया

मोरक्को के कोच वालिद रेग्रागुई ने फीफा विश्व कप 2026 से पहले थकान के कारण इस्तीफा दिया। उनके नेतृत्व में टीम ने ऐतिहासिक सफलता और विश्व रिकॉर्ड बनाया।

सुलतानपुर में बस परिचालक से 18 हजार रुपये और मोबाइल छीनने की लूट, बदमाशों ने किया मारपीट

राज्य

सुलतानपुर में बस परिचालक से 18 हजार रुपये और मोबाइल छीनने की लूट, बदमाशों ने किया मारपीट

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में बस परिचालक विनोद दुबे से शुक्रवार भोर में बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग, मोबाइल और ईटीएम मशीन छीन ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए।