दिल्ली में आग की तीन घटनाओं से हड़कंप, सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे

दिल्ली-आग-की-तीन-घटनाएं-सिलेंडर-ब्लास्ट-तीन-झुलसे

दिल्ली में आग की तीन घटनाओं से हड़कंप, सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार देर रात और शनिवार तड़के आग की तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। मदनपुर खादर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मकान में लगी आग में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

दिल्ली में आग की तीन घटनाओं से हड़कंप सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे

दिल्ली में तीन जगह आग, मदनपुर खादर में सिलेंडर ब्लास्ट से एक परिवार के 3 लोग झुलसे | Google

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार देर रात और शनिवार तड़के आग की तीन अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया। पहली घटना दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके की है, जहां शनिवार सुबह करीब 4:46 बजे एक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर सिलेंडर ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

घायलों की पहचान जगदीश (60), उनकी पत्नी लक्ष्मी (52) और बेटे जतिन (22) के रूप में हुई है। तीनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।
दमकल विभाग के मुताबिक सुबह 4:46 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज धमाके की आवाज के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में गैस सिलेंडर फटने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

दूसरी घटना मध्य दिल्ली के दयाबस्ती इलाके के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे सामने आई। यहां एक फैक्टरी में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने एक-एक कर 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा। जांच में पता चला कि फैक्टरी में कुर्सियां बनाने का काम होता था। आग तेजी से फैल गई, जिससे आसपास के इलाकों में धुआं भर गया।
दमकल अधिकारियों के अनुसार काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। खबर लिखे जाने तक कूलिंग का काम जारी था और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

तीसरी घटना पश्चिमी दिल्ली के ज्वालापुरी स्थित चंद्र विहार इलाके में हुई। यहां कार के स्पीकर बनाने वाली एक फैक्टरी में शनिवार तड़के 3:44 बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
इस घटना में भी किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस तीनों मामलों में आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। लगातार सामने आ रही आग की घटनाओं ने राजधानी में सुरक्षा इंतजामों और अग्निशमन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित सामग्री

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

ताजा खबर

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

कुमाऊं विश्वविद्यालय में हुए शोध में सामने आया कि जलवायु परिवर्तन के कारण नैनीताल के बलिया नदी जलग्रहण क्षेत्र में जल स्रोत घट रहे हैं और कई पारंपरिक स्रोत सूख चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ताजा खबर

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामले में हरियाणा सरकार ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन चलाने से इनकार कर दिया। सरकार ने इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी।

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

ताजा खबर

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास ड्रोन हमले के बाद ईंधन टैंक में आग लग गई। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट बंद कर दिया गया, जिससे काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द हुईं।

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

ताजा खबर

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

ताजा खबर

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

आसनसोल में गैस सिलेंडर की कथित किल्लत से नाराज ग्राहकों ने एलआईसी मोड़ पर जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर स्थिति नियंत्रित हुई।