छपरा में बंद देसी शराब फैक्ट्री में भीषण आग, कई झुग्गियां प्रभावित

चांदनी चौक के पास मची अफरा-तफरी

छपरा में बंद देसी शराब फैक्ट्री में भीषण आग, कई झुग्गियां प्रभावित

छपरा के बिचला तेलपा स्थित बंद पड़ी देसी शराब फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई। 4-5 झुग्गियां प्रभावित, दमकल की घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू।

छपरा में बंद देसी शराब फैक्ट्री में भीषण आग कई झुग्गियां प्रभावित

फैक्ट्री परिसर में उठीं आग की लपटें | LNI.ONE

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत बिचला तेलपा स्थित चांदनी चौक के समीप उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब उत्पाद विभाग की एक बंद पड़ी देसी शराब पैकेजिंग फैक्ट्री के परिसर में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि इसकी लपटें और काले धुएं का गुबार दूर से ही आसमान में देखा जा सकता था। इस घटना के बाद आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के बीच दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फैक्ट्री परिसर से अचानक आग की लपटें उठती दिखीं। परिसर काफी बड़ा होने और लंबे समय से बंद रहने के कारण वहां उगी सूखी झाड़ियों और पुराने अवशेषों ने आग के लिए ईंधन का काम किया, जिससे देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय निवासियों द्वारा सूचना दिए जाने के तुरंत बाद नगर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

आग की भयावहता को देखते हुए दमकल कर्मियों को इसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी भी जानमाल की हानि या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के संबंध में छपरा सदर अंचल अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया इस आग की चपेट में आने से 4-5 झुग्गियां प्रभावित हुई हैं। हल्का कर्मचारी को मौके पर जाकर वास्तविक क्षति का आकलन करने और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही प्रभावित घरों और नुकसान का सही आंकड़ा स्पष्ट हो पाएगा। तत्काल सभी को सरकार के नियमानुसार जो भी सुविधा उपलब्ध करानी है उसे उपलब्ध कराया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है।

अधिकारी इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि आग दुर्घटनावश लगी है या इसके पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ है। गौरतलब है कि इस परिसर में पूर्व में सरकारी देसी शराब का निर्माण और पैकेजिंग होती थी, जो शराबबंदी और अन्य कारणों से लंबे समय से बंद पड़ी है।

संबंधित सामग्री

कटिहार में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 19 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

ताजा खबर

कटिहार में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 19 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

कटिहार पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 19 मवेशी बरामद कर 4 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों पिकअप वाहन जब्त कर लिए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

राज्य

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक थी और झामुमो परिवारतंत्र चलाने वाली पार्टी है।

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

राज्य

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

रुनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के कारण ग्रामीणों ने लच्छु कुमार नाम के युवक को पकड़कर पेड़ से बांधकर पिटाई की। पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया।

बांकुड़ा का टेराकोटा घोड़ा: परंपरा, आस्था और लोककला का अनोखा प्रतीक

राज्य

बांकुड़ा का टेराकोटा घोड़ा: परंपरा, आस्था और लोककला का अनोखा प्रतीक

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में कारीगरों द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक टेराकोटा घोड़े, जो क्षेत्र की लोक-आस्था और प्राचीन हस्तशिल्प परंपरा का प्रतीक हैं।

शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

ताजा खबर

शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

अहमदाबाद से सीकर जा रही स्लीपर बस शुक्रवार तड़के आदर्श नगर में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस चालक विजय सिंह की मौत हो गई और दुल्हन पक्ष के 20 से अधिक रिश्तेदार घायल हो गए।