मध्य प्रदेश में होली से पहले मौसम में फिर बदलाव, पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश की संभावना

होली पर , 2 मार्च के बाद मौसम करवट ले सकता है

मध्य प्रदेश में होली से पहले मौसम में फिर बदलाव, पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश की संभावना

विशेष रूप से ग्वालियर-चंबल अंचल में बादल छाने, आंधी और हल्की बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश में होली से पहले मौसम में फिर बदलाव पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश की संभावना

LNI.one

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 मध्य प्रदेश में होली के आसपास एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। दो मार्च से हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहा वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) प्रदेश पर भी प्रभाव डाल सकता है। इसका असर विशेष रूप से ग्वालियर-चंबल अंचल में देखने को मिल सकता है, जहां बादल छाने और आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) सिस्टम सक्रिय हैं। इसके साथ ही एक ट्रफ लाइन की गतिविधि भी बनी हुई है। इसी कारण शुक्रवार को भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। हालांकि, तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई। अब 2 मार्च के बाद मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण होली पर प्रदेश में मावठा यानि हल्की बारिश के आसार है।

इधर, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर थमने के बाद प्रदेश में गर्मी ने भी रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी कई शहरों में दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जबकि रात का तापमान 18 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि अन्य शहरों में पारा 30 डिग्री या उससे ज्यादा रहा। खरगोन सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 34.8 डिग्री तक पहुंच गया। पांच बड़े प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो भोपाल में 32.4 डिग्री, इंदौर में 31.2 डिग्री, ग्वालियर में 32.7 डिग्री, उज्जैन में 33 डिग्री और जबलपुर में 33 डिग्री दर्ज किया गया।

रात के तापमान में पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। सागर में 18.4 डिग्री और नर्मदापुरम में 18.2 डिग्री रहा। श्योपुर, सिवनी, गुना, खंडवा और टीकमगढ़ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, जबकि रतलाम और धार में यह 17 डिग्री या उससे अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना है और फिलहाल कहीं भी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

संबंधित सामग्री

कटिहार में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 19 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

ताजा खबर

कटिहार में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 19 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

कटिहार पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 19 मवेशी बरामद कर 4 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों पिकअप वाहन जब्त कर लिए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

राज्य

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक थी और झामुमो परिवारतंत्र चलाने वाली पार्टी है।

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

राज्य

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

रुनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के कारण ग्रामीणों ने लच्छु कुमार नाम के युवक को पकड़कर पेड़ से बांधकर पिटाई की। पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया।

बांकुड़ा का टेराकोटा घोड़ा: परंपरा, आस्था और लोककला का अनोखा प्रतीक

राज्य

बांकुड़ा का टेराकोटा घोड़ा: परंपरा, आस्था और लोककला का अनोखा प्रतीक

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में कारीगरों द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक टेराकोटा घोड़े, जो क्षेत्र की लोक-आस्था और प्राचीन हस्तशिल्प परंपरा का प्रतीक हैं।

शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

ताजा खबर

शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

अहमदाबाद से सीकर जा रही स्लीपर बस शुक्रवार तड़के आदर्श नगर में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस चालक विजय सिंह की मौत हो गई और दुल्हन पक्ष के 20 से अधिक रिश्तेदार घायल हो गए।