भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल आज

जवाहर चौक पर 50 हजार की जुटान का दावा

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल आज

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस आज भोपाल में किसान महाचौपाल कर रही है। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी मुख्य वक्ता होंगे, 50 हजार लोगों की मौजूदगी का दावा।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल आज

भोपाल के जवाहर चौक पर किसान महाचौपाल की तैयारियों के बीच जुटते कांग्रेस कार्यकर्ता। | LNI.ONE

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आज मंगलवार को भोपाल में किसान महाचौपाल आयोजित की जा रही है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

मप्र कांग्रेस कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी दोपहर एक बजे भोपाल पहुंचेंगे और दोपहर दो बजे यहां जवाहर चौक पर आयोजित किसान महाचौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दोपहर करीब 12 बजे भोपाल पहुंच जाएंगे। संगठन प्रभारी संजय कामले भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक संजय यादव ने बताया कि जवाहर चौक पर बनाए गए मंच पर करीब ढाई सौ लोग बैठेंगे। इनमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, जयराम रमेश, पवन खेड़ा के साथ ही कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, एमपी के कांग्रेस विधायक, राज्यसभा सांसद, पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के मेंबर, कांग्रेस के सभी 71 जिला अध्यक्ष शामिल रहेंगे। मंच के सामने बड़ा डोम बनाया गया है। इसमें करीब 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। किसान महाचौपाल में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता बसों से आ रहे हैं।

संबंधित सामग्री

कटिहार में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 19 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

ताजा खबर

कटिहार में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 19 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

कटिहार पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 19 मवेशी बरामद कर 4 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों पिकअप वाहन जब्त कर लिए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

राज्य

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक थी और झामुमो परिवारतंत्र चलाने वाली पार्टी है।

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

राज्य

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

रुनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के कारण ग्रामीणों ने लच्छु कुमार नाम के युवक को पकड़कर पेड़ से बांधकर पिटाई की। पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया।

बांकुड़ा का टेराकोटा घोड़ा: परंपरा, आस्था और लोककला का अनोखा प्रतीक

राज्य

बांकुड़ा का टेराकोटा घोड़ा: परंपरा, आस्था और लोककला का अनोखा प्रतीक

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में कारीगरों द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक टेराकोटा घोड़े, जो क्षेत्र की लोक-आस्था और प्राचीन हस्तशिल्प परंपरा का प्रतीक हैं।

शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

ताजा खबर

शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

अहमदाबाद से सीकर जा रही स्लीपर बस शुक्रवार तड़के आदर्श नगर में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस चालक विजय सिंह की मौत हो गई और दुल्हन पक्ष के 20 से अधिक रिश्तेदार घायल हो गए।