बाहरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कृष्णकांत दवे ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से की शिष्टाचार भेंट

बाहरा विश्वविद्यालय कुलपति राज्यपाल भेंट

बाहरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कृष्णकांत दवे ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल ने उच्च शिक्षण संस्थानों में सशक्त अनुसंधान पद्धतियों को अपनाने और सामाजिक चुनौतियों के समाधान हेतु वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर जोर दिया।

बाहरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो कृष्णकांत दवे ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से की शिष्टाचार भेंट

बाहरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कृष्णकान्त दवे ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट | LNI.one

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

बाहरा विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. कृष्णकान्त दवे ने हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी से लोकभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर शिक्षा और समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुदृढ़ बनाने, युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के लिए प्रभावी नशा-निवारण उपायों, तथा समाज में निवारक जागरूकता को बढ़ावा देने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। माननीय राज्यपाल श्री शुक्ल जी ने उच्च शिक्षण संस्थानों में मजबूत एवं व्यवस्थित अनुसंधान पद्धतियों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि सामाजिक चुनौतियों का समाधान वैज्ञानिक और प्रमाण-आधारित दृष्टिकोण से किया जा सके।

height=667
माननीय राज्यपाल ने ड्रग्स, सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य तथा नशा-निवारण जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति व्यापक जन-जागरूकता को आज की प्रमुख आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छ जीवनशैली और युवाओं में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। इस दिशा में उन्होंने विश्वविद्यालयों से अपेक्षा की कि वे शोध, जागरूकता अभियानों, स्वास्थ्य शिविरों और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
कुलपति प्रो. कृष्णकान्त दवे ने कहा कि माननीय राज्यपाल द्वारा प्रदान किया गया मार्गदर्शन विश्वविद्यालय के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा के दूरदर्शी विज़न के अनुरूप है। उन्होंने शैक्षणिक उत्कृष्टता, सामाजिक उत्तरदायित्व, सामुदायिक सहभागिता और राष्ट्र-निर्माण से जुड़ी पहलों के प्रति बाहरा विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दोहराया।

संबंधित सामग्री

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

ताजा खबर

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

कुमाऊं विश्वविद्यालय में हुए शोध में सामने आया कि जलवायु परिवर्तन के कारण नैनीताल के बलिया नदी जलग्रहण क्षेत्र में जल स्रोत घट रहे हैं और कई पारंपरिक स्रोत सूख चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ताजा खबर

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामले में हरियाणा सरकार ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन चलाने से इनकार कर दिया। सरकार ने इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी।

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

ताजा खबर

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास ड्रोन हमले के बाद ईंधन टैंक में आग लग गई। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट बंद कर दिया गया, जिससे काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द हुईं।

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

ताजा खबर

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

ताजा खबर

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

आसनसोल में गैस सिलेंडर की कथित किल्लत से नाराज ग्राहकों ने एलआईसी मोड़ पर जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर स्थिति नियंत्रित हुई।