बागपत में मुठभेड़ के बाद दो गो तस्कर गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर समेत हथियार बरामद

तमंचा और कारतूस बरामद

बागपत में मुठभेड़ के बाद दो गो तस्कर गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर समेत हथियार बरामद

खेकड़ा पुलिस ने गोहत्या मामले में दो आरोपितों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। एक हिस्ट्रीशीटर पर 23 मुकदमे दर्ज, तमंचा और गोकशी के उपकरण बरामद।

बागपत में मुठभेड़ के बाद दो गो तस्कर गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर समेत हथियार बरामद

खेकड़ा क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार गो तस्कर, पुलिस ने मौके से हथियार और गोकशी के उपकरण बरामद किए। | LNI.ONE

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में खेकड़ा पुलिस ने दो गो तस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपित चांदीनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और इसके खिलाफ 23 मुकदमे दर्ज हैं जबकि दूसरा आरोपित मेरठ जिले का रहने वाला है।

खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के डूंडाहेड़ा गांव में 20 फरवरी को गो तस्करों ने तीन गोवंशों की हत्या कर अवशेष डूंडाहेड़ा गांव के पास डाल दिए थे। जिसको लेकर गौ रक्षा दल और हिंदू संगठनों ने हंगामा किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और 22 फरवरी की रात्रि खेकड़ा पुलिस ने दो गौ तस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गौ तस्करों के पास से तमंचा कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं। यह लोग आवारा पशुओं को नशे का इंजेक्शन लगाकर पशुओं को बेहोश कर देते थे और उनकी हत्या कर उनको काटते थे।

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपिताें में एक चांदी नगर थाना क्षेत्र के पांची गांव का रहने वाला इंतजार है, इसके खिलाफ 23 मुकदमे दर्ज हैं जबकि दूसरा आरोपी मेरठ जनपद के थाना सरूरपुर क्षेत्र के जसड गांव का रहने वाला साजिद है । साजिद के खिलाफ गोकशी और अवैध शस्त्र अधिनियम में कई मुकदमे दर्ज हैं । पुलिस ने आरोपिताें के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। खेकड़ा थाना प्रभारी प्रभाकर केंदुर का कहना है की गोकशी की घटना के दो आरोपिताें को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है । दोनों आरोपित शातिर अपराधी हैं। जिनके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे गौकशी और अवैध शास्त्र के दर्ज है।

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।