एशियाई स्वर्ण पदक विजेता स्वप्ना बर्मन ने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ली

एशियाई चैंपियन स्वप्ना ने TMC जॉइन किया

एशियाई स्वर्ण पदक विजेता स्वप्ना बर्मन ने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ली

प्रसिद्ध हेप्टाथलॉन खिलाड़ी और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता स्वप्ना बर्मन ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा। विधानसभा चुनाव से पहले उनका खेल जगत से राजनीति में कदम रखना एक महत्वपूर्ण बदलाव

एशियाई स्वर्ण पदक विजेता स्वप्ना बर्मन ने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ली

राजनीतिक ट्रैक पर उतरीं एथलीट स्वप्ना बर्मन, तृणमूल कांग्रेस में हुईं शामिल | LNI.one

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 प्रसिद्ध एथलीट और अंतरराष्ट्रीय हेप्टाथलॉन खिलाड़ी स्वप्ना बर्मन ने शुक्रवार काे आधिकारिक रूप से तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच उनका खेल जगत से राजनीति में प्रवेश एक अहम बदलाव माना जा रहा है।

स्वप्ना बर्मन 2018 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता रही हैं। इसके अलावा उन्होंने 2017 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जमीनी संघर्ष और कार्यशैली से प्रेरित होकर उन्होंने राजनीति में कदम रखने का निर्णय लिया है।तृणमूल कांग्रेस मुख्यालय में राज्य के मंत्री ब्रात्य बसु और चंद्रिमा भट्टाचार्य ने उनका स्वागत किया। ब्रात्य बसु, जो एक जाने-माने नाटककार और अभिनेता भी हैं, ने स्वप्ना बर्मन की वास्तविक उपलब्धियों की तुलना चर्चित खेल फिल्मों से करते हुए उत्साहपूर्वक कहा, “चक दे स्वप्ना।”

तृणमूल भवन में पार्टी की सदस्यता लेने के बाद स्वप्ना बर्मन ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कई तरह के विकास कार्यों ने मुझे बहुत प्रेरित किया है। आज, मैं उनके काम में शामिल होने के लिए तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई हूं। स्वपना बर्मन का पार्टी में आना इसी बात का संकेत है।पिछले कुछ समय से यह अफवाह थी कि स्वप्ना बर्मन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगी। साथ ही वह उम्मीदवार भी होंगी। स्वप्ना ने उन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया।

गौरतलब है कि, स्वप्ना बर्मन के सियासी ट्रैक पर उतरने को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं। पिछले जनवरी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी का दौरा किया था और वहां 'महाकाल महातीर्थ' की आधारशिला रखी थी। उस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वप्ना का खास स्वागत किया था। मंच पर उनकी लंबी बातचीत ने राजनीतिक गलियारों में उनका ध्यान खींचा था। तब से ही ऐसी अफवाह थीं कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलीट राजनीतिक ट्रैक पर उतरने जा रही है।

वहीं, इस संबंध में राजनीतिक जानकाराें का कहना है कि उतर बंगाल में सिलीगुढ़ी के शाही परिवार की वंशज स्वप्ना के आने से आने वाले चुनावों में डूआर्स और उतर बंगाल के बड़े इलाकों में सत्तारुढ़ पार्टी को और ज़्यादा लाभ मिलेगा।

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।