फर्रुखाबाद के माफिया अनुपम दुबे के भाई डब्बन, सहित 6 अपराधियाें को पुलिस ने अप...

गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में कार्यवाही की

फर्रुखाबाद के माफिया अनुपम दुबे के भाई डब्बन, सहित 6 अपराधियाें को पुलिस ने अपर जिला सत्र न्यायालय में पेश किया

माफिया अनुपम दुबे के अलावा उनके भाई व मोहम्मदाबाद ब्लॉक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन, सहित 6 गिरफ्तार

फर्रुखाबाद  के माफिया अनुपम दुबे के भाई डब्बन सहित 6 अपराधियाें को पुलिस  ने अपर जिला सत्र न्यायालय में   पेश किया

पुलिस ने माफिया अनुपम दुबे के भाइयों समेत 6 को गैंगेस्टर में किया न्यायालय में पेश | LNI.one

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के माफिया अनुपम दुबे के भाई डब्बन, एवं बब्बन सहित 6 अपराधियाें को पुलिस ने अपर जिला सत्र न्यायालय में पेश किया। इस दौरान कचहरी में भारी पुलिस बल तैनात रहा। ठेकेदार शमीम व इंस्पेक्टर रामनिवास यादव हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी अनुपम दुबे की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मऊदरवाजा थाना पुलिस ने उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत नई प्राथमिकी दर्ज की है।

इस मामले में माफिया अनुपम दुबे के अलावा उनके भाई व मोहम्मदाबाद ब्लॉक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन, अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, किलमापुर (मोहम्मदाबाद) निवासी धर्मेंद्र चतुर्वेदी, मैनपुरी के बिछवां निवासी आदेश सिंह, बेवर निवासी विनीत दुबे तथा शहर के मोहल्ला अल्लागंज बढ़पुर निवासी महेंद्र कटियार को नामजद किया है।

पुलिस ने गुरुवार दोपहर त्वरित कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को दबोच लिया। अमित दुबे उर्फ बब्बन को डीआईओएस कार्यालय के बाहर से, अनुराग दुबे उर्फ डब्बन को उनके आवास से तथा धर्मेंद्र चतुर्वेदी को किलमापुर से गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त विनीत दुबे और महेंद्र कटियार को भी अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आज न्यायालय में पेश किया गया।

बताया जा रहा है कि व्यापारी नेता मोहन अग्रवाल द्वारा डॉ. अनुपम दुबे सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने माफिया पर कार्यवाही शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में कार्यवाही की गई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुराग दुबे की गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों का पालन किया गया है। न्यायलय से अनुमति के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस सभी आरोपितों को अपर सत्र न्यायालय में पेश किया गया । पेशी के दौरान कचहरी छाबनी में तब्दील रही।
 

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।