डिजिटल क्रांति का शंखनाद हुआ

‘भारत विस्तार’

डिजिटल क्रांति का शंखनाद हुआ

कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति का शंखनाद, जयपुर से शुरू हुआ एआई आधारित प्लेटफॉर्म ‘भारत विस्तार’

 डिजिटल क्रांति का शंखनाद हुआ

कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति का शंखनाद, जयपुर से शुरू हुआ एआई आधारित प्लेटफॉर्म ‘भारत विस्तार’ | LNI.one

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

जयपुर, केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘भारत विस्तार’ के माध्यम से देश में कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति का शंखनाद हुआ है। एआई आधारित यह प्लेटफॉर्म किसानों को उनकी खेती से जुड़ी जरूरी जानकारियां सही समय पर और एकीकृत डिजिटल व्यवस्था में उपलब्ध कराएगा।

मंत्री चौहान मंगलवार को राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान दुर्गापुरा में आयोजित ‘भारत विस्तार’ के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुलाबी नगरी जयपुर से शुरू हुआ यह प्लेटफॉर्म किसानों को रियल टाइम मंडी भाव, कृषि वैज्ञानिकों की सलाह, मौसम पूर्वानुमान, फसल बीमा, कृषि ऋण, सरकारी योजनाओं की पात्रता और आवेदन जैसी सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराएगा। फिलहाल यह हिंदी और अंग्रेजी में शुरू किया गया है तथा जल्द ही 11 अन्य भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगा। भविष्य में इसे एग्रीस्टैक से भी जोड़ा जाएगा, जिससे किसान अपनी फार्मर आईडी के माध्यम से खेत से जुड़ी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे।

चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित में निरंतर कार्य हो रहे हैं। एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीद, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्राकृतिक खेती, इंटीग्रेटेड फार्मिंग और कृषि विविधीकरण जैसे कदमों से अन्नदाता को लाभ मिल रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों और पशुपालकों के हितों पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी तथा डेयरी उत्पादों का आयात नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि एआई आधारित ‘भारत विस्तार’ कृषि आधुनिकीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में 10 एग्रो क्लाइमेटिक जोन हैं और निरंतर नवाचारों के चलते सूक्ष्म सिंचाई के क्षेत्र में प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म किसानों तक सेवाओं की पहुंच को सरल, एकीकृत और भरोसेमंद बनाएगा।

मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिक खेती पर जोर देते हुए कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर ही उर्वरकों और कीटनाशकों का उपयोग किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना’ के तहत 14 लाख से अधिक पशुओं का बीमा, ‘राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना’ के तहत 676 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण और ‘मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना’ के अंतर्गत पांच रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में ‘एआई हैकथॉन’, ‘एग्री कोष’ और एआई फॉर एग्रीकल्चर रोडमैप भी लॉन्च किया गया। ‘भारत विस्तार’ के लाइव डेमो में किसानों ने हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर अपनी समस्याएं रखीं और एआई के माध्यम से तत्काल समाधान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, सांसद मंजू शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, केन्द्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्री, कृषि विश्वविद्यालयों और मंडियों के प्रतिनिधि भी जुड़े। ‘भारत विस्तार’ के शुभारंभ के साथ ही कृषि क्षेत्र में डिजिटल नवाचार का नया अध्याय शुरू हो गया है, जिससे देश के करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
 

संबंधित सामग्री

कटिहार में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 19 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

ताजा खबर

कटिहार में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 19 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

कटिहार पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 19 मवेशी बरामद कर 4 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों पिकअप वाहन जब्त कर लिए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

राज्य

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक थी और झामुमो परिवारतंत्र चलाने वाली पार्टी है।

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

राज्य

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

रुनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के कारण ग्रामीणों ने लच्छु कुमार नाम के युवक को पकड़कर पेड़ से बांधकर पिटाई की। पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया।

बांकुड़ा का टेराकोटा घोड़ा: परंपरा, आस्था और लोककला का अनोखा प्रतीक

राज्य

बांकुड़ा का टेराकोटा घोड़ा: परंपरा, आस्था और लोककला का अनोखा प्रतीक

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में कारीगरों द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक टेराकोटा घोड़े, जो क्षेत्र की लोक-आस्था और प्राचीन हस्तशिल्प परंपरा का प्रतीक हैं।

शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

ताजा खबर

शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

अहमदाबाद से सीकर जा रही स्लीपर बस शुक्रवार तड़के आदर्श नगर में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस चालक विजय सिंह की मौत हो गई और दुल्हन पक्ष के 20 से अधिक रिश्तेदार घायल हो गए।