सोनीपत में 26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, खेल के साथ अनुशासन और आध्यात्मिकता का संदेश

सोनीपत निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

सोनीपत में 26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, खेल के साथ अनुशासन और आध्यात्मिकता का संदेश

10 मार्च 2026 तक चलने वाले इस आयोजन में देशभर की 24 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट खेल के साथ अनुशासन, भाईचारे और आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश दे रहा है।

सोनीपत में 26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू खेल के साथ अनुशासन और आध्यात्मिकता का संदेश

सोनीपत: अनुशासन का प्रेरणादायक 26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट प्रारंभ | LNI.one

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

मैदान पर 26वें बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेन्ट का शुभारंभ श्रद्धा और अनुशासनपूर्ण वातावरण गुरुवार को हुआ। आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज तथा निरंकारी राजपिता रमित के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है। यह प्रतियोगिता खेल के साथ मानवीय मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का संदेश भी दे रही है। संत निरंकारी मंडल की प्रधान राजकुमारी ने कहा कि 26 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों की 24 टीमें भाग ले रही हैं। पंजाब,उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, ओडिशा, कोलकाता, गुजरात और दिल्ली क्षेत्र से आए खिलाड़ी अनुशासन, संयम और भाईचारे का परिचय दे रहे हैं। मैदान पर उनका समर्पण इस आयोजन को प्रेरणादायक बना रहा है। आयोजन का संचालन संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा के नेतृत्व में किय जा रहा है। उन्होंने बताया कि युवाओं में प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह है। यह टूर्नामेन्ट खेल प्रतिभा को निखारने के साथ आत्मसंयम और एकता की भावना को भी मजबूत करता है। इस प्रतियोगिता की आधारशिला बाबा हरदेव सिंह द्वारा बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में रखी गई थी। उनका मानना था कि खेलों से युवा शक्ति को अनुशासन और सेवा के मार्ग पर अग्रसर किया जा सकता है। केंद्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए स्वस्थ शरीर और संतुलित मन के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि खेल हमें जीत-हार से ऊपर उठकर प्रेम और नम्रता का भाव सिखाते हैं। प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए आवास, चिकित्सा, जलपान, सुरक्षा तथा पार्किंग की समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रत्येक संध्या सत्संग कार्यक्रम भी आयोजित होगा। यह आयोजन खेल के साथ जीवन मूल्यों के संवर्धन का संदेश दे रहा है।

संबंधित सामग्री

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

ताजा खबर

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

कुमाऊं विश्वविद्यालय में हुए शोध में सामने आया कि जलवायु परिवर्तन के कारण नैनीताल के बलिया नदी जलग्रहण क्षेत्र में जल स्रोत घट रहे हैं और कई पारंपरिक स्रोत सूख चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ताजा खबर

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामले में हरियाणा सरकार ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन चलाने से इनकार कर दिया। सरकार ने इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी।

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

ताजा खबर

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास ड्रोन हमले के बाद ईंधन टैंक में आग लग गई। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट बंद कर दिया गया, जिससे काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द हुईं।

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

ताजा खबर

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

ताजा खबर

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

आसनसोल में गैस सिलेंडर की कथित किल्लत से नाराज ग्राहकों ने एलआईसी मोड़ पर जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर स्थिति नियंत्रित हुई।