अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
धर्मशाला, 28 फरवरी। Himachal Pradesh Cricket Association (एचपीसीए) ने Board of Control for Cricket in India (बीसीसीआई) महिला अंडर-23 वनडे एलीट टूर्नामेंट 2025-26 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कप्तानी नैंसी शर्मा को सौंपी गई है।
घोषित टीम में कशिका ठाकुर, धन्य लक्ष्मी, पल्लवी ठाकुर, अंशिका सिंह, अंशिका ठाकुर, हर्षिता राजपूत, साक्षी ठाकुर (मंडी), देवांशी वर्मा, हिमांशी मेहता, मनीषा रावत, वासुवि फिश्टा, कनु प्रिया, रिंकल पांडे और अंशिता संदल को शामिल किया गया है।
टीम प्रबंधन में पवन सेन मुख्य कोच, सुनील कुमार सहायक कोच, जानवी अरोड़ा फिजियो, प्रीति रानी ट्रेनर, अभिषेक ठाकुर वीडियो विश्लेषक, सोनाली ठाकुर मालिशकर्ता और शिव कपूर मैनेजर के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे।
एचपीसीए के लीग मैचों का विस्तृत कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाएगा।