कांग्रेस में शामिल हुए समाजसेवी राखी कंसल, किरन पूनिया व सन्नी सोलंकी

Gurugram, Haryana

कांग्रेस में शामिल हुए समाजसेवी राखी कंसल, किरन पूनिया व सन्नी सोलंकी

-वार्ड-34 से निर्दलीय उम्मीदवार रह चुकी हैं रखी कंसल-जिला अध्यक्ष शहरी पंकज डावर ने पटका पहनाकर किया पार्टी में शामिल

कांग्रेस में शामिल हुए समाजसेवी राखी कंसल किरन पूनिया व सन्नी सोलंकी

Pankaj Dabar, Rakhi Kansal, Kiran Punia & Sunny Solanki | Pankaj Dabar

गुरुग्राम। कांग्रेस की नीतियों में आस्था दिखाते हुए समाजसेवी राखी कंसल, किरन पूनिया व सन्नी सोलंकी शुक्रवार को पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें जिला अध्यक्ष शहरी पंकज डावर ने पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। जनसेवा के लिए कांगे्रेस को चुनने के लिए उन्होंने उनका आभार भी जताया।
इस दौरान कांग्रेस एससी विभाग के जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर के साथ एससी विभाग के जिला अध्यक्ष शहरी राजकुमार, मुकेश डागर कोच, पवन चौधरी, हरकेश बोहत, राजीव यादव, भोले गुज्जर, खेमचंद किरार, मनोज आहुजा, ओमप्रकाश खरेरा, जगदीश यादव, अमित बोहत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। राखी कंसल वार्ड-34 से निर्दलीय उम्मीदवार रह चुकी हैं। जिला अध्यक्ष शहरी पंकज डावर समेत अनेक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में तीनों समाजसेवियों ने कांगे्रस का दामन थामा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीति और नीति स्पष्ट है। समाज से जुडक़र, समाज के बीच रहकर कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता काम करते हैं। उनका भी हमेशा यही प्रयास रहा है कि समाज की सेवा में अग्रणी भूमिका में रहें। बिना किसी स्वार्थ के जनसेवा के काम करें।
जिला अध्यक्ष शहरी पंकज डावर ने तीनों समाजसेवियों का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में हमेेशा उचित मान और सम्मान मिलेगा। उनके अनुभव को जनसेवा में लगाने में उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी ऊर्जावान साथी हैं। सभी एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने वाले हैं। हम सबका आपसी विश्वास हमेशा मजबूत रहेगा और उसी मजबूती से हम अपने संगठन की मजबूती के लिए काम करते रहेंगें। पंकज डावर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लगातार कुनबा बढ़ रहा है। बहुत से समाजसेवी उनके निरंतर संपर्क में रहते हैं। दूसरे राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी कांग्रेस में अपनी आस्था जता रहे हैं। धीरे-धीरे कांग्रेस पार्टी का गुडग़ांव में कारवां बढ़ता ही जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता की हितैषी कहकर सत्ता में आई भाजपा की असलियत हमें जनता तक पहुंचानी है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना।  
कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष शहरी राजकुमार ने तीनों समाजसेवियों द्वारा कांग्रेस को चुनने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश, प्रदेश, समाज का सही मायने में विकास कर सकती है। भाजपा तो सिर्फ वोट चोरी कर सकती है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी करके हरियाणा की सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा ने सिर्फ कांग्रेस पार्टी और चुनाव प्रणाली से ही धोखा नहीं किया, बल्कि हरियाणा की मतदाताओं, हरियाणा के युवाओं, हरियाणा के बुजुर्गों, बच्चों से भी धोखा किया है। क्योंकि हरियाणा विधानसभा 2024 के चुनाव में बनने जा रही कांग्रेस की सरकार को ही भाजपा ने चोरी कर लिया। इसलिए पूरे हरियाणा में भाजपा के प्रति नाराजगी है

संबंधित सामग्री

सोनीपत: नीलगाय बचाने की कोशिश में रोडवेज बस पलटी, यात्री सुरक्षित रहे

ताजा खबर

सोनीपत: नीलगाय बचाने की कोशिश में रोडवेज बस पलटी, यात्री सुरक्षित रहे

सोनीपत में नीलगाय बचाने के प्रयास में रोडवेज बस पलटी, यात्रियों को हल्की चोटें आईं, सभी सुरक्षित।

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने अनुराग शर्मा को बनाया उम्मीदवार

राज्य

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने अनुराग शर्मा को बनाया उम्मीदवार

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने कांगड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया।


असम में कांग्रेस को बड़ा झटका, तीन विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन

राजनीति

असम में कांग्रेस को बड़ा झटका, तीन विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन

असम में कांग्रेस के तीन विधायक आज भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। इससे राज्य की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है।

झज्जर में सनसनी: जमानत पर छूटे युवक ने पत्नी को 8 गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट

जुर्म

झज्जर में सनसनी: जमानत पर छूटे युवक ने पत्नी को 8 गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट

झज्जर के बिरधाना गांव में जमानत पर जेल से बाहर आए युवक ने घरेलू विवाद के बाद पत्नी को आठ गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।Tags (English):

ईरान संकट पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का हमला, कहा– तटस्थता नहीं जिम्मेदारी से पीछे हटना

नेशनल

ईरान संकट पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का हमला, कहा– तटस्थता नहीं जिम्मेदारी से पीछे हटना

सोनिया गांधी ने ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत पर केंद्र सरकार की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया और स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की।