आत्मनिर्भर और हरित भारत की दिशा में एक और कदम

प्रधानमंत्री- पीएम सूर्य घर योजना

आत्मनिर्भर और हरित भारत की दिशा में एक और कदम

प्रधानमंत्री ने ‘पीएम सूर्य घर’ योजना को बताया स्वच्छ भविष्य की राह। उन्होंने कहा कि आज के दिन शुरू हुई पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना भी सूर्य की ही प्रेरणा से रोशन है। जानिए पूरी खबर.......

आत्मनिर्भर और हरित भारत की दिशा में एक और कदम

''पीएम सूर्य घर योजना'' एक नई पहल | LNI.ONE

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषित के माध्यम से पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी साझा की। भगवान सूर्य की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि सूर्य देव हम सभी के जीवन में ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के दिन शुरू हुई पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना भी सूर्य की ही प्रेरणा से रोशन है और यह देशवासियों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए निरंतर प्रेरित कर रही है।

प्रधानमंत्री ने एक्स संदेश में सुभाषित साझा किया, “चरन् वै मधु विन्दति, चरन् स्वादुमुम्बरम्। सूर्यस्य पश्य श्रेमाणं, यो न तन्द्रयते चरन् चरैवेति॥” इसका अर्थ है कि निरंतर कर्म करते रहने वाला व्यक्ति ही जीवन में मधुर फल प्राप्त करता है। जैसे चलने वाला ही मधु और मीठा फल पाता है, उसी प्रकार जो आलस्य त्यागकर सतत प्रयास करता है, वही सफलता अर्जित करता है। सूर्य का उदाहरण देते हुए कहा गया है कि सूर्य कभी थकता नहीं, निरंतर गतिशील रहता है, इसलिए वह जगत को प्रकाश और ऊर्जा प्रदान करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ का उद्देश्य देश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना और आम नागरिकों को स्वच्छ तथा किफायती बिजली उपलब्ध कराना है। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर और हरित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।