पप्पू यादव को शुक्रवार को बड़ी कानूनी राहत मिली है

पप्पू यादव गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी

सांसद पप्पू यादव को पटना सिविल कोर्ट से तीन मामलों में मिली जमानत, रिहाई का रास्ता साफ

By : Local News of India
पप्पू यादव  गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी

pappu yadav is getting bailed

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

पटना,  बिहार में पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार को बड़ी कानूनी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें तीन अलग-अलग मामलों में जमानत दे दी है। इनमें बुद्धा कॉलोनी थाना, कोतवाली थाना और पूर्णिया से जुड़े मामले शामिल हैं। जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

इससे पहले धोखाधड़ी कर मकान किराये पर लेने और कब्जा करने से जुड़े एक पुराने मामले में उन्हें जमानत मिल चुकी थी, लेकिन अन्य मामलों में राहत नहीं मिलने के कारण उन्हें बेऊर जेल में रहना पड़ रहा था। शुक्रवार को बुद्धा कॉलोनी थाना में दर्ज सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। इसके अलावा कोतवाली थाना में वर्ष 2017 में दर्ज एक अन्य मामले में भी अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए राहत प्रदान की।

उधर, जमानत की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे न्याय की जीत बताया है। राजनीतिक गलियारों में भी इस फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जमानत की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जेल प्रशासन उनकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू करेगा।

उल्लेखनीय है कि पप्पू यादव को 7 फरवरी की रात पटना के मंदिरी स्थित आवास से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी गर्दनीबाग थाना में दर्ज 31 वर्ष पुराने मामले के सिलसिले में की गई थी। गिरफ्तारी के दौरान समर्थकों और पुलिस के बीच नोंकझोंक भी हुई, जिसके बाद बुद्धा कॉलोनी थाना में एक और मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) ले जाया गया। बाद में उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) भेजा गया। मेडिकल जांच पूरी होने के बाद उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया था।

अब तीन मामलों में जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई की प्रक्रिया जल्द पूरी होने की संभावना है।

संबंधित सामग्री

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, डॉक्टरों ने 8-10 दिन आराम करने की दी सलाह

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, डॉक्टरों ने 8-10 दिन आराम करने की दी सलाह

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 2 नवंबर को खांसी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती क

OTP से चलने वाली प्रीपेड पार्टी, अखिलेश का ओवैसी पर तंज

OTP से चलने वाली प्रीपेड पार्टी, अखिलेश का ओवैसी पर तंज

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को लेकर ‘OTP से चलने वाली प्रीपेड पार्टी’

सर्बिया में छात्र आंदोलन की बड़ी जीत, कौन हैं इलिया स्रदानोविच जो बन सकते हैं अगले

सर्बिया में छात्र आंदोलन की बड़ी जीत, कौन हैं इलिया स्रदानोविच जो बन सकते हैं अगले

Serbia Election 2026, Serbia Student Protest, Ilija Srdanovic, Aleksandar Vucic, Serbia New Prime Minister, Student List Serbia, Serbia Parliamentary Election, Serbia Political News, सर्बिया चुनाव 202

जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, कुछ दिन पहले BJP से दिया था इस्तीफा

जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, कुछ दिन पहले BJP से दिया था इस्तीफा

गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल के बीजेपी छोड़ने के बाद कांग्रेस में शामिल होने की खबर सामने आई है। उन्होंने हाल ही में पार्टी में सम्मान नहीं मिलने की शिकायत करते हुए इस्तीफा देने की बात कह

अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, जल्द बनाएंगे अपनी राजनीतिक पार्टी; तमिलनाडु की राजनीति में नए मोर्चे की तैयारी

अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, जल्द बनाएंगे अपनी राजनीतिक पार्टी; तमिलनाडु की राजनीति में नए मोर्चे की तैयारी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने अपनी राजनीतिक पहल ‘We The Leaders’ को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। उनका लक्ष्य इसे राजनीतिक पार्टी के रूप में विकसित करना और स्थानीय निकाय चुनावों में