नेपाल चुनाव से पहले भारत-चीन सीमा 72 घंटे के लिए सील

5 मार्च तक भारत-नेपाल सीमा पर आवाजाही पूरी तरह बंद

नेपाल चुनाव से पहले भारत-चीन सीमा 72 घंटे के लिए सील

5 मार्च के प्रतिनिधि सभा चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए नेपाल ने भारत और चीन से लगी सीमाएं 72 घंटे के लिए सील कीं। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर।

नेपाल चुनाव से पहले भारत-चीन सीमा 72 घंटे के लिए सील

नेपाल में चुनाव से पहले भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी सुरक्षा, 72 घंटे के लिए आवागमन पर रोक। | LNI.ONE

आकांशा खटाना
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया 

नेपाल में 5 मार्च को होने जा रहे प्रतिनिधि सभा सदस्य के चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से नेपाल से सटी भारत और चीन की सीमाओं को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।

नेपाल से लगी भारत और चीन की सीमा आज मध्य रात से 5 मार्च शाम तक के लिए बंद कर दी गई है। इस दौरान किसी भी प्रकार की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। नेपाल-भारत की सीमा सील होने से पहले भारत और चीन से सटे सभी जिला प्रशासन और सुरक्षा अधिकारी की संयुक्त बैठक में इस बात की औपचारिक जानकारी करा दी गई थी। सरकार ने यह कदम चुनाव के दौरान अवांछित गतिविधियों, आपराधिक तत्वों की आवाजाही, अवैध धन तथा प्रचार सामग्री के प्रवेश को रोकने के लिए उठाया है। गृह प्रशासन के अनुसार सीमा नाकों पर सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल पुलिस और अन्य सुरक्षा निकायों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

चुनाव प्रयोजन के लिए नेपाल भारत सीमा पर विशेष निगरानी के लिए भेजे गए नेपाल पुलिस के अतिरिक्त महानिरीक्षक उमा चतुर्वेदी ने बताया कि सीमा सील रहने की अवधि में आम नागरिकों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अत्यावश्यक सेवाओं जैसे ईंधन से लड़े वाहन, आपातकालीन चिकित्सा तथा विशेष अनुमति प्राप्त वाहनों को आवश्यक जांच के बाद ही आवागमन की अनुमति दी जाएगी। भारत के साथ खुली सीमा होने के कारण विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि बाहरी हस्तक्षेप या अवैध गतिविधियों की संभावना को रोका जा सके।

संबंधित सामग्री

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

ताजा खबर

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

कुमाऊं विश्वविद्यालय में हुए शोध में सामने आया कि जलवायु परिवर्तन के कारण नैनीताल के बलिया नदी जलग्रहण क्षेत्र में जल स्रोत घट रहे हैं और कई पारंपरिक स्रोत सूख चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ताजा खबर

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामले में हरियाणा सरकार ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन चलाने से इनकार कर दिया। सरकार ने इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी।

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

ताजा खबर

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास ड्रोन हमले के बाद ईंधन टैंक में आग लग गई। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट बंद कर दिया गया, जिससे काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द हुईं।

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

ताजा खबर

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

ताजा खबर

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

आसनसोल में गैस सिलेंडर की कथित किल्लत से नाराज ग्राहकों ने एलआईसी मोड़ पर जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर स्थिति नियंत्रित हुई।