कृषि कैबिनेट को बताया ‘घोषणाओं का मंच’

बड़वानी कृषि कैबिनेट पर जीतू पटवारी के तीखे सवाल, एमएसपी और खरीद व्यवस्था पर घेरा

जितेंद्र पटवारी ने बड़वानी में आयोजित कृषि कैबिनेट पर सरकार से एमएसपी, खरीद व्यवस्था और मुआवजे को लेकर जवाब मांगे, घोषणाओं के बजाय ठोस कार्रवाई की मांग की।

By : Local News of India
बड़वानी कृषि कैबिनेट पर जीतू पटवारी के तीखे सवाल, एमएसपी और खरीद व्यवस्था पर घेरा

बड़वानी कृषि कैबिनेट को लेकर सरकार पर सवाल उठाते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आज सोमवार को जनजातीय बहुल बड़वानी जिले में आयोजित कृषि कैबिनेट को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सीधे सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह कैबिनेट वाकई किसानों और आदिवासी समाज के नाम पर हो रही है, तो घोषणाओं की बजाय जमीनी हकीकत पर ठोस कार्रवाई की जरूरत है।

पटवारी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि "बड़वानी केवल कैबिनेट की बैठक का स्थान नहीं है, यह प्रदेश का जनजातीय चेहरा है। यहां खेत-खलिहानों के बीच बैठकर फैसले लेने का दावा किया जा रहा है, लेकिन किसानों के संकट और आदिवासी समाज की पीड़ा पर सरकार अब तक उदासीन है।

उन्होंने सवाल उठाए कि गेहूं फसल कटकर मंडियों में पहुंच चुकी है, लेकिन सरकारी खरीद की कोई पुख्ता व्यवस्था क्यों नहीं? गेहूं, सोयाबीन और धान के लिए घोषित बढ़ी हुई एमएसपी का वादा कब पूरा होगा? अमेरिकी ट्रेड डील से सस्ते कृषि उत्पादों के आयात से मप्र के किसानों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए राज्य सरकार की कोई ठोस रणनीति है? ओलावृष्टि, अतिवृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को फसल बीमा और मुआवजा समय पर क्यों नहीं मिल रहा?

पटवारी ने कहा कि "कृषक कल्याण वर्ष 2026 के नाम पर हो रही इस कैबिनेट से किसानों और आदिवासियों को उम्मीद है, लेकिन यदि सवालों के जवाब नहीं मिले तो यह साबित हो जाएगा कि सरकार की प्राथमिकताएं जनता से ज्यादा सत्ता की सजावट हैं।

संबंधित सामग्री

BJP दफ्तर में किंग कोबरा ने मचाया हड़कंप, AC में था छिपा

BJP दफ्तर में किंग कोबरा ने मचाया हड़कंप, AC में था छिपा

BJP कार्यालय में 5 फीट लंबा किंग कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सांप जिलाध्यक्ष के कमरे के AC में लटका हुआ था। सांप को देखते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई ।

मस्जिद मामले में हुदा जरीवाला पर कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मस्जिद मामले में हुदा जरीवाला पर कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में AAP की पूर्व प्रवक्ता हुदा जरीवाला की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर टिप्पणी की थी जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई ।

पंजाब में DA को लेकर बड़ा फैसला, कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

पंजाब में DA को लेकर बड़ा फैसला, कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की DA की मांग को लेकर चल रही हड़ताल सरकार के साथ सहमति बनने के बाद खत्म हो गई है। कर्मचारियों और सरकार के बीच बातचीत के बाद मामला सुलझा, जिससे कर्मचारियों को राहत मिली ।

हूतियों ने दागीं दर्जनों मिसाइलें, सऊदी में मचा हड़कंप

हूतियों ने दागीं दर्जनों मिसाइलें, सऊदी में मचा हड़कंप

हूतियों ने सऊदी अरब पर दर्जनों मिसाइलें दागकर कई शहरों को निशाना बनाया। हमले के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है और पाकिस्तान की सुरक्षा चिंताओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता ने की आत्महत्या

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता ने की आत्महत्या

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता की नोएडा स्थित घर में मौत से सनसनी फैल गई। उनका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।