झुमरीतिलैया, कोडरमा और डोमचांच में मतदान जारी, 1.13 लाख से अधिक मतदाता करेंगे फैसला

महिला मतदान कर्मियों की तैनाती

झुमरीतिलैया, कोडरमा और डोमचांच में मतदान जारी, 1.13 लाख से अधिक मतदाता करेंगे फैसला

जिले के तीन नगर निकायों में अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के लिए मतदान जारी। 114 बूथों पर 1,13,928 मतदाता मतदान कर रहे, कई केंद्रों पर सुबह से लंबी कतारें।

झुमरीतिलैया कोडरमा और डोमचांच में मतदान जारी 113 लाख से अधिक मतदाता करेंगे फैसला

झुमरीतिलैया, कोडरमा और डोमचांच के मतदान केंद्रों पर सुबह से उमड़ी मतदाताओं की भीड़, मॉडल बूथों पर विशेष व्यवस्थाएं। | LNI.ONE

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

जिले के तीन नगर निकाय झुमरीतिलैया नगर परिषद, कोडरमा और डोमचांच नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के लिए सोमवार को वोट डाले जा रहे हैं। जिले के तीन नगर निकाय में कुल 114 बूथ बनाये गए हैं, वहीं कुल वोटर 113928 हैं। मॉक पोलिंग के बाद मतदान शुरू हुआ और कई मतदान केंद्रों पर सुबह ही लम्बी लाइन देखी गयी। नगर परिषद झुमरीतिलैया में अध्यक्ष के 16, कोडरमा में 13 और डोमचांच में अध्यक्ष के 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं तीनों निकायों में वार्ड पार्षद के लिए 266 उम्मीदवार चुनाव में हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज के अनुसार तीनों शहरी क्षेत्रों में 32 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर महिला मतदाताओं की सुविधा के लिए महिला मतदान पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा और सीता सुखानी विद्यालय झुमरीतिलैया को मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया है। इन पर विशेष सजावट और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।