ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी

यूरोपीय बाजारों में खरीदारी का माहौल

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी

अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में मजबूती के बाद एशियाई बाजारों में भी तेजी। गिफ्ट निफ्टी, हैंग सेंग सहित अधिकांश सूचकांक हरे निशान में, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स हल्की गिरावट में।

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी

ग्लोबल बाजारों में उत्साह का माहौल, एशियाई सूचकांक हरे निशान में कारोबार करते हुए, निवेशकों में बढ़ा भरोसा। | LNI.ONE

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का माहौल बना हुआ था। वहीं एशियाई बाजार भी आज मजबूती के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,909.51 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 194.92 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,877.65 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 324.89 अंक यानी 0.65 प्रतिशत टूट कर 49,301.08 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.56 प्रतिशत उछल कर 10,686.89 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 116.71 अंक यानी 1.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,515.49 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 217.12 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,260.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशिया में भी आज उत्साह का माहौल बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। जापान और चीन के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से निक्केई इंडेक्स और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। गिफ्ट निफ्टी 205 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,771 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम इंडेक्स 0.26 प्रतिशत उछल कर 5,030.54 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

हैंग सेंग इंडेक्स में आज जोरदार तेजी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 612.65 अंक यानी 2.32 प्रतिशत की छलांग लगा कर 27,026 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.58 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,503.03 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 105.97 अंक यानी 1.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,377.74 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 403.22 अंक यानी 1.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 34,008.93 अंक के स्तर पर और कोस्पी इंडेक्स 0.51 प्रतिशत उछल कर 5,838.11 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।