ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने पर तैयार, अमेरिका के साथ समझौते में बड़...

अमेरिका और ईरान समझौते के करीब: ओमान मंत्री

ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने पर तैयार, अमेरिका के साथ समझौते में बड़ी प्रगति: ओमान के विदेश मंत्री

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे बातचीत से खुश नहीं हैं और अभी यह तय नहीं किया है कि हमले की अनुमति देंगे या नहीं। पिछले महीने ईरान और अमेरिका के वार्ताकार तीन दौर की बातचीत कर चुके हैं

ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने पर तैयार अमेरिका के साथ समझौते में बड़ी प्रगति ओमान के विदेश मंत्री

ओमान के विदेशमंत्री का दावा-अमेरिका और ईरान समझौते के करीब | LNI.one

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर हमला करने के इरादे के बीच ओमान के विदेशमंत्री बद्र अलबुसैदी ने शुक्रवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान समझौते के करीब हैं। वार्ताकारों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के समझौता की दिशा में काफी प्रगति की है। अलबुसैदी पिछले महीने अमेरिका और ईरान के बीच हुई तीन दौर की बातचीत में मध्यस्थ के रूप में मौजूद रहे हैं।

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि ईरान इस बात पर सहमत हो गया है कि उसके पास कभी भी ऐसी परमाणु सामग्री नहीं होगी जिससे बम बन सके। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी सहमति है। अल्बुसैदी के अनुसार, ईरान अपने संवर्धित यूरेनियम के मौजूदा भंडार को कम करेगा। यही नहीं वह यूएन की इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी को समझौते की शर्तों के सत्यापन के लिए अपनी न्यूक्लियर साइट्स का निरीक्षण कराने के लिए भी तैयार है। इस सत्यापन में अमेरिका के निरीक्षक भी शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि समझौते के अन्य तकनीकी पहलुओं पर बातचीत सोमवार को वियना में होनी है। अल्बुसैदी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह कुछ दिनों बाद स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर से मिल पाएंगे। अल्बुसैदी के दावे के उलट ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि वह बातचीत से खुश नहीं हैं। हालांकि ट्रंप ने इस दौरान साफ किया कि उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि हमले की इजाजत देनी है या नहीं।

उल्लेखनीय है कि ईरान और अमेरिका के वार्ताकार पिछले महीने तीन दौर की बातचीत कर चुके हैं। वार्ता का पहला दौर ओमान, दूसरा और तीसरा दौर स्विट्जरलैंड के जिनेवा में हो चुका है। इन वार्ताओं के विफल रहने पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो कड़ा रुख अपनाने की बात कह चुके हैं। अल्बुसैदी ने कहा कि उनका मानना है कि ईरान हर मुद्दे पर बात करने के लिए तैयार है। उन्होंने दोहराया कि दोनों देश समझौते के बहुत करीब हैं। समझौते की शर्तों को लागू करने में तीन महीने लग सकते हैं।

संबंधित सामग्री

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

ताजा खबर

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

कुमाऊं विश्वविद्यालय में हुए शोध में सामने आया कि जलवायु परिवर्तन के कारण नैनीताल के बलिया नदी जलग्रहण क्षेत्र में जल स्रोत घट रहे हैं और कई पारंपरिक स्रोत सूख चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ताजा खबर

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामले में हरियाणा सरकार ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन चलाने से इनकार कर दिया। सरकार ने इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी।

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

ताजा खबर

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास ड्रोन हमले के बाद ईंधन टैंक में आग लग गई। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट बंद कर दिया गया, जिससे काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द हुईं।

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

ताजा खबर

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

ताजा खबर

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

आसनसोल में गैस सिलेंडर की कथित किल्लत से नाराज ग्राहकों ने एलआईसी मोड़ पर जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर स्थिति नियंत्रित हुई।