बीजेपी समर्थकों को योजनाएं रोकने की धमकी का दावा

मथुरापुर में ‘परिवर्तन यात्रा’ से पहले सियासी घमासान, सुकांत मजूमदार ने टीएमसी पर लगाए गंभीर आरोप

सुकांता मजूमदार ने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस पर भाजपा समर्थकों को सरकारी योजनाओं से वंचित करने की साजिश का आरोप लगाया, ‘परिवर्तन यात्रा’ से पहले सियासत गरमाई।

By : Local News of India
मथुरापुर में ‘परिवर्तन यात्रा’ से पहले सियासी घमासान, सुकांत मजूमदार ने टीएमसी पर लगाए गंभीर आरोप

परिवर्तन यात्रा से पहले टीएमसी पर राजनीतिक प्रतिशोध के आरोप लगाते केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी अपने व्हाट्सएप ग्रुप में बीजेपी समर्थकों को निशाना बनाने की नापाक साजिश रच रही है। मथुरापुर संगठनिक जिले में गृह मंत्री अमित शाह की 'परिवर्तन यात्रा' सभा में शामिल होने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं व समर्थकों की युवा साथी योजना और लक्ष्मीर भांडार जैसी सरकारी सुविधाएं रद्द करने की धमकी दी जा रही है।

डॉ. मजूमदार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोमवार सुबह व्हाट्सएप चैट का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें इसी तरह की धमकी दी गई है। उन्होंने टीएमसी की इस कथित चाल को 'समाजविरोधी, नीच और प्रतिशोधपूर्ण मानसिकता' करार दिया। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी ने स्थानीय बूथ नेतृत्व को निर्देश दिया है कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर भविष्य के लिए निशाना बनाया जाए। यह खुलासा ग्रामीण इलाकों में फैले भय और आंतक के माहौल को उजागर करता है, जहां लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला हो रहा है।

मंत्री ने कहा कि ऐसी धमकियां और राजनीतिक प्रतिशोध ग्रामीण स्तर पर डर का वातावरण पैदा कर रहे हैं। उन्होंने बंगाल के मेहनतकश लोगों पर इस 'निंदनीय राजनीतिक प्रतिशोध' का उचित जवाब देने का आह्वान किया और सभी प्रमाणों को संग्रहीत करने की बात कही। यह बयान उस समय आया है जब बीजेपी की 'परिवर्तन यात्रा' राज्यव्यापी जोर पकड़ रही है। उल्लेखनीय है कि आज सोमवार को मथुरापुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

संबंधित सामग्री

BJP दफ्तर में किंग कोबरा ने मचाया हड़कंप, AC में था छिपा

BJP दफ्तर में किंग कोबरा ने मचाया हड़कंप, AC में था छिपा

BJP कार्यालय में 5 फीट लंबा किंग कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सांप जिलाध्यक्ष के कमरे के AC में लटका हुआ था। सांप को देखते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई ।

मस्जिद मामले में हुदा जरीवाला पर कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मस्जिद मामले में हुदा जरीवाला पर कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में AAP की पूर्व प्रवक्ता हुदा जरीवाला की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर टिप्पणी की थी जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई ।

पंजाब में DA को लेकर बड़ा फैसला, कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

पंजाब में DA को लेकर बड़ा फैसला, कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की DA की मांग को लेकर चल रही हड़ताल सरकार के साथ सहमति बनने के बाद खत्म हो गई है। कर्मचारियों और सरकार के बीच बातचीत के बाद मामला सुलझा, जिससे कर्मचारियों को राहत मिली ।

हूतियों ने दागीं दर्जनों मिसाइलें, सऊदी में मचा हड़कंप

हूतियों ने दागीं दर्जनों मिसाइलें, सऊदी में मचा हड़कंप

हूतियों ने सऊदी अरब पर दर्जनों मिसाइलें दागकर कई शहरों को निशाना बनाया। हमले के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है और पाकिस्तान की सुरक्षा चिंताओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता ने की आत्महत्या

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता ने की आत्महत्या

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता की नोएडा स्थित घर में मौत से सनसनी फैल गई। उनका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।