होली के बाद और बढ़ सकती है गर्मी

मार्च की शुरुआत में ही गर्मी के तेवर, बाड़मेर बना सबसे गर्म शहर

राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी तेज हो गई है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक, बाड़मेर 36.5°C के साथ सबसे गर्म रहा।

By : Local News of India
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी के तेवर, बाड़मेर बना सबसे गर्म शहर

तेज धूप में सिर ढककर निकलते लोग, राजस्थान में बढ़ती गर्मी का असर।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

प्रदेश में गर्मी ने मार्च की शुरुआत में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन में तेज धूप के साथ अब रात में भी तापमान बढ़ने लगा है। राज्य के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक मापा जा रहा है। सीमावर्ती जिले बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जो इस समय सबसे अधिक है।

पश्चिमी राजस्थान के जिलों में दोपहर के समय तेज धूप के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्यभर में मौसम साफ रहा और सुबह से शाम तक तेज धूप खिली रही। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके अलावा जोधपुर में 35.1, फतेहपुर में 35.5, जैसलमेर में 34.7, बीकानेर में 34.4 और जयपुर में 32.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

दिन के साथ अब रात में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। जैसलमेर में 20, जालोर में 20.7, फलोदी में 19.8, कोटा में 18.8 तथा जयपुर में 18 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान मापा गया। इन सभी स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आरएस शर्मा के अनुसार राज्य में फिलहाल किसी प्रकार की वर्षा की संभावना नहीं है। तापमान में आगामी दिनों में वृद्धि होने के संकेत हैं। ऐसे में होली के बाद प्रदेश में गर्मी और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

संबंधित सामग्री

BJP दफ्तर में किंग कोबरा ने मचाया हड़कंप, AC में था छिपा

BJP दफ्तर में किंग कोबरा ने मचाया हड़कंप, AC में था छिपा

BJP कार्यालय में 5 फीट लंबा किंग कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सांप जिलाध्यक्ष के कमरे के AC में लटका हुआ था। सांप को देखते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई ।

मस्जिद मामले में हुदा जरीवाला पर कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मस्जिद मामले में हुदा जरीवाला पर कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में AAP की पूर्व प्रवक्ता हुदा जरीवाला की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर टिप्पणी की थी जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई ।

पंजाब में DA को लेकर बड़ा फैसला, कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

पंजाब में DA को लेकर बड़ा फैसला, कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की DA की मांग को लेकर चल रही हड़ताल सरकार के साथ सहमति बनने के बाद खत्म हो गई है। कर्मचारियों और सरकार के बीच बातचीत के बाद मामला सुलझा, जिससे कर्मचारियों को राहत मिली ।

हूतियों ने दागीं दर्जनों मिसाइलें, सऊदी में मचा हड़कंप

हूतियों ने दागीं दर्जनों मिसाइलें, सऊदी में मचा हड़कंप

हूतियों ने सऊदी अरब पर दर्जनों मिसाइलें दागकर कई शहरों को निशाना बनाया। हमले के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है और पाकिस्तान की सुरक्षा चिंताओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता ने की आत्महत्या

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता ने की आत्महत्या

दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता की नोएडा स्थित घर में मौत से सनसनी फैल गई। उनका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।