दिवाली से पहले रिंग रोड होगी साफ और सुंदर: शिक्षा मंत्री आशीष सूद

दिवाली से पहले रिंग रोड होगी साफ और सुंदर: शिक्षा मंत्री आशीष सूद

सूद ने कहा की सेवा पखवाड़े में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हमने संकल्प...

दिवाली से पहले रिंग रोड होगी साफ और सुंदर शिक्षा मंत्री आशीष सूद

लक्ष्मी शर्मा 

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज राजधानी कॉलेज के सामने रिंग रोड पर फ्लाईओवर के नीचे स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस स्वच्छता अभियान का उद्देश्य लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर मंत्री ने स्वयं फ्लाईओवर के नीचे वर्षों से जमे हुए कूड़े के ढेर, मलवा, पत्थर आदि को नगर निगम के कर्मचारियों और जनकपुरी विधानसभा के कई कार्यकर्ताओं के सहयोग से साफ किया। 

सेवा पखवाड़ा  

सूद ने कहा की सेवा पखवाड़े में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हमने संकल्प लिया है कि दिवाली से पहले दिल्ली में रिंग रोड और उसके आस-पास के क्षेत्रों को साफ और सुंदर बनाएंगे। अब तक फ्लाईओवर के नीचे और किनारे के हिस्से अक्सर साफ होने से  उपेक्षित रह जाते थे। इन स्थानों पर सफाईकर्मी  कूड़ा डालकर आगे बढ़ जाते थे। आज हमारे सैकड़ों कार्यकर्ता यहाँ श्रमदान कर रहे हैं ताकि इन हिस्सों को पूरी तरह चमकाया जा सके और उन्हें घर के आंगन की तरह साफ-सुथरा बनाया जा सके। जनसेवा की इसी भावना से हम दिल्ली के नागरिकों की सेवा कर रहे हैं।  

75 से अधिक सेवाओं की शुरुआत  

उन्होंने आगे कहा की सेवा पखवाड़े के अंतर्गत दिल्ली सरकार ने दिल्ली में 75 से अधिक सेवाओं की शुरुआत की है। अस्पतालों का आधुनिकीकरण, डायलिसिस मशीन की संख्या में वृद्धि, फायर स्टेशनों पर क्विक रिएक्शन व्हीकल्स की तैनाती, बस डिपो का नवीनीकरण आदि। इन नए कामों का उद्देश्य दिल्ली की जनता के जीवन को और आसान व सुविधाजनक बनाना है। आज का यह सफाई अभियान उसी संकल्प का हिस्सा है कि सेवा केवल कागजों में नहीं बल्कि ज़मीन पर दिखनी चाहिए। उन्होंने कहा की स्वच्छता अभियान एक दिन, एक सप्ताह और एक महीने का न होकर इसको हमें अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा तभी स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित करने का महत्व है।  

स्वच्छ दिल्ली अभियान  

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छ दिल्ली अभियान में शामिल होना केवल एक कर्तव्य नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण में हमारा छोटा सा योगदान है। हम सब दिल्ली के लोग मिलकर ‘सेवा’ को उत्सव बनाएं और स्वच्छता को संकल्प। मंत्री ने  वहां उपस्थित पुलिस और एमसीडी  के अधिकारियों को निर्देश दिए  कि वे नियमित रूप से गश्त आदि के माध्यम से इस  फ्लाईओवर के नीचे अवैध कब्जे और आपराधिक गतिविधियों को रोकने में प्राथमिकता दिखाए।  साथ ही फ्लाईओवर के नीचे पेड़-पौधे लगाकर इसे सुंदर भी  बनाया जाए। उन्होंने कहा  इसे स्वच्छ बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता का स्वास्थ्य से सीधा संबंध है इसलिए हमें अपने आसपास के स्थान को स्वच्छ रखना चाहिए ताकि बीमारी कम हों।

संबंधित सामग्री

गौ-वध निषेध और आरक्षण विधेयक 2024: ओडिशा की विधानसभा के सामने उठी एक नई बहस:महंत वैष्णव पुरी

राज्य

गौ-वध निषेध और आरक्षण विधेयक 2024: ओडिशा की विधानसभा के सामने उठी एक नई बहस:महंत वैष्णव पुरी

महंत वैष्णव पुरी ने स्टेट की सत्ता बदलने के बाद भी गौ-तस्करों को संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर सीधा सवाल उठाया उनका संदेश साफ था—उनका संदेश साफ था—‘सत्ता बदल गई, लेकिन व्यवस्था नहीं बदली।

सात दशकों की जटिल व्यवस्था से मिली निजात, श्रमिकों को बड़ी सौगात : अमित शर्मा

राज्य

सात दशकों की जटिल व्यवस्था से मिली निजात, श्रमिकों को बड़ी सौगात : अमित शर्मा

नए लेबर कोड श्रमिकों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक निर्णय है, जो विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा। इससे कामगारों को न्यूनतम वेतन, नियुक्ति पत्र और सामाजिक सुरक्षा मिलेगी।

आखिर किसके दबाव में कमला पसंद  और राजश्री  पान मसाला की बहू ने की आत्महत्या ?

ताजा खबर

आखिर किसके दबाव में कमला पसंद  और राजश्री  पान मसाला की बहू ने की आत्महत्या ?

अब यह आत्महत्या है या हत्या इसकी जांच कितनी साफगोई से होगी यह तो राम जाने क्योकि कार्रवाई के नाम पर सरकारी और प्रशासनिक चुप्पी ही सामने आई।

छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का सबसे बड़ा माध्यम बनी पीएम किसान सम्मान निधि : राव इंद्रजीत सिंह

राज्य

छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का सबसे बड़ा माध्यम बनी पीएम किसान सम्मान निधि : राव इंद्रजीत सिंह

राव इंद्रजीत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि गांव शिकोहपुर में आयोजित किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के जिला स्तरीय कार्यक्रम को किया संबोधितकेंद्रीय मंत्री ने पेस्टीसाइड के कम उपयोग और मोटा अनाज (मिलेट्स

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को 108वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद

राज्य

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को 108वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद

-आयरन लेडी इंदिरा गांधी जी के मजबूत फैसलों से देश मजबूत हुआ: पंकज डावर-हरित क्रांति के जरिये इंदिरा जी ने किसानों को मजबूत बनाया: वर्धन यादव-कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई स्व. इंदिरा गांधी जी की 108