ओशिका तौमर
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी पार्टी आपने पैंतरे लगाने में लगी हैं, अब असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM पार्टी ने सीमांचल क्षेत्र में अपने पैर जमाने की रणनीति बनाई है। AIMIM पार्टी की यात्रा सीमांचल में 24 सितंबर से शुरू होगी, जिसमें AIMIM पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी खुद शामिल होने वाले हैं।
महागठबंधन में शामिल होने में विफल
AIMIM महागठबंधन में शामिल होने के विफल प्रयास के बाद सीमांचल में इस बार फिछली बार से भी ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है। आपको बताते चलें कि पिछले विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी ने पांच विधानसभा सीटों पर अपनी जीत हासिल कर सीमांचल में बड़ी सफलता प्राप्त की थी। लेकिन, पांच में से चार विधायक राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए थे।
AIMIM पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपनी यात्रा का नाम सीमांचल न्याय यात्रा रखा है। यह यात्रा किशनगंज के रुई धांसा मैदान से शुरू होने वाली है।
विधायकों से मिला धोखा
सीमांचल न्याय यात्रा में पार्टी के तमाम बड़े नेता, बिहार प्रदेश AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अख्तरूल ईमान भी मौजूद रहेने वाले हैं। यह यात्रा किशनगंज के बाद कटिहार, पूर्णिया और अररिया जिलों के 24 विधानसभ क्षेत्रों से होकर गुज़रेगी। यात्रा के दौरान असदुद्दीन ओवैसी सभा भी करेंगे, लोगों से भी मिलेंगे और साथ ही साथ मीटिंग भी करेंगे.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए ओवैसी ने महागंठबंधन में शामिल होने के लिए बहुत हाथ-पैर मारे लेकिन उन्हें महागठबंधन की तरफ से एकदम ठंडा जवाब मिला।