ओशिका तौमर
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया
एक बार फिर धर्म के ठेकेदारों पर उछले कीचड़ के छीटे। दिल्ली के वसंत कुंज स्थित SIIM के पूर्व संचालक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत मिलने पर वसंत कुंज (नार्थ) पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
यह आरोप साउथ दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट की छात्राओं द्वारा लगाए गए हैं। छात्राओं छेड़छाड़ और अभद्र भाषा का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने तुरंत मामले की कार्रवाई शुरू करते हुए संस्थान के बेसमेंट से आरोपी की वोल्वो कार जब्त कर ली है। जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुआ था। CCTV फुटेज भी कब्जे में ले लिया गया है।
दक्षिणाम्नाय श्रीशारदापीठ का बयान
शृंगेरी (कर्नाटक) से दक्षिणाम्नाय श्रीशारदापीठ ने इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए कहा कि स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती के आचरण और गतिविधियां अवैध, अनुचित और पीठ के हितों के खिलाफ रही हैं। जिसके चलते उनसे पीठ के सभी संबंध समाप्त कर दिए गए हैं।
मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी को पद से हटा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक 16 छात्राओं बयान पटियाला हाउस की मजिस्ट्रिेंट कोर्ट में दर्ज कराए जा चुके हैं। आरोपी की तलाश जारी है, उसकी आखरी लोकेशन आगरा में मिली है। स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी के खिलाफ महिला, छात्राओं से यौन शोषण और धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए हैं।
अश्र्लील मैसेज और शारीरिक छेड़छाड़
छात्राओं ने सीधे-सीधे आरोप लगाए कि आरोपी उन्हें अश्र्लील मैसेज, गंदी भाषा का इस्तेमाल और शारीरिक छेड़छाड़ करता था। साथ ही यह भी बताया कि कुछ महिला फैकल्टी और एडमिन कर्मचारी उन्हें दबाव डालकर स्वामी की गलत मांगें मानने को कहती थीं।