स्टर्लिंग को यह चोट गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान लगी

t20 वर्ल्ड कप मे नहीं दिखेंगे पॉल स्टर्लिंग

स्टर्लिंग को यह चोट गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान लगी

घुटने की चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग

स्टर्लिंग को यह चोट गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान लगी

T20 world cup | LNI.one

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
 

 आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग को घुटने में गंभीर चोट लगने के कारण जारी आईसीसी टी-20 विश्व कप से बाहर कर दिया गया है।

स्टर्लिंग को यह चोट गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान लगी। पहली पारी के सातवें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिश का कैच लेने के प्रयास में स्टर्लिंग ने डाइव लगाई, लेकिन जमीन पर उतरते समय उनका घुटना कड़े हिस्से से टकरा गया। इसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा और कप्तानी की जिम्मेदारी उपकप्तान लॉरकन टकर को सौंपी गई।

हालांकि, रन चेज के दौरान स्टर्लिंग बल्लेबाजी करने उतरे और टीम प्रबंधन को बताया कि वह बल्लेबाजी करने में सक्षम महसूस कर रहे हैं, लेकिन पहली ही गेंद पर सिंगल लेने की कोशिश में उनका घुटना जवाब दे गया। कुछ कदम चलते ही उनका घुटना मुड़ गया और उन्हें ‘रिटायर्ड हर्ट’ होकर वापस लौटना पड़ा।

स्टर्लिंग की जगह आयरलैंड ने 20 वर्षीय अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज सेम टॉपिंग को टीम में शामिल किया है। टॉपिंग इस समय चेन्नई में नॉर्दर्न नाइट्स टीम के साथ ऑफ-सीजन ट्रेनिंग कैंप में हैं।

पिछले घरेलू टी20 सीजन में उन्होंने 31.00 की औसत और 140 के स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए थे।


टॉपिंग का चयन इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि बेन कैलिट्ज़ भी पिछले मैच के दौरान हाथ में लगी चोट से जूझ रहे हैं।
क्रिकेट आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस निदेशक ग्रिम वेस्ट ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के बाद पॉल स्टर्लिंग का स्कैन कराया गया, जिसमें लिगामेंट डैमेज की पुष्टि हुई है। ऐसे में वह टी-20 वर्ल्ड कप के शेष मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। वह अब आराम और रिहैबिलिटेशन के लिए स्वदेश लौटेंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “स्टर्लिंग की जगह हमने सैम टॉपिंग को बुलाया है, जो चेन्नई में मौजूद हैं और कम समय में टीम से जुड़ सकते हैं। वह नॉर्दर्न नाइट्स के साथ अभ्यास कर रहे थे और श्रीलंका जैसी परिस्थितियों में खेल चुके हैं। उनकी स्किल टीम के कई विभागों में संतुलन प्रदान करती है, खासकर तब जब बेन कैलिट्ज़ भी हाथ की चोट से उबर रहे हैं।”
 

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।