Geetanjali Sharma, Local News of India
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज ’द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ भारत के साथ-साथ विदेश में भी खूब पसंद किया जा रहा है। यह वेब सीरीज 19 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 12:30 बजे रिलीज हुई थी। आज इसे रिलीज हुए तीसरा दिन हो रहा है और देखते ही देखते लोगों को खूब पसंद आने लगी।
आपको बता दे की, द बैड्स ऑफ बॉलीवुड वेब सीरीज से आर्यन खान ने इंडस्ट्री में पहला कदम रख दिया है। इस वेब सीरीज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इंस्टाग्राम पर reels बनाकर शेयर भी कर रहे हैं। भारत के साथ-साथ अमेरिका भी इस वेब सीरीज को खूब प्यार दे रहा है. हाल ही में 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का मोशन पिक्चर अमेरिका के फेमस टाइम स्क्वायर पर देखने को मिल रहा है। इसका वीडियो शाह रुख खान के प्रोडक्शन हाउस 'रेड चिल्लिस' ने पब्लिश लिया है.
लोगो ने की जम के तारीफ़
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से जुड़े वीडियो के निचे फैंस खूब तारीफ़ कर रहे है. कुछ लोगो का यह कहना है की उन्होंने इस वेब सीरीज को एक बार में ही पूरा देख डाला। किसी का कहना है की ये वेब सीरीज में कॉमेडी और एक्शन बिलकुल सही टाइमिंग के साथ रखी गयी है. वो लोगो के इंटरेस्ट को अपने तरफ खींच रहा है.
लोग खूब वीडियो बना रहे
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगो की अलग अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. इंस्टाग्राम पर लोग छोटी छोटी क्लिप्स को वायरल कर रहे है तो वही ट्विटर पर भी काफी धूम देखने को मिल रहा है. लोगो के इन वीडियोस के कमेंट सेक्शन में खूब जम के तारीफ़ करि है और आर्यन खान के काम की तारीफ़ करि है. ये वेब सीरीज OTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है.