यहां 'दुपहिया' हुई हिट, वहां एक्टर ने पत्नी को गिफ्ट कर दी चमचमाती चार पहिया, नई...

यहां 'दुपहिया' हुई हिट, वहां एक्टर ने पत्नी को गिफ्ट कर दी चमचमाती चार पहिया, नई कार के बगल में दिए पोज

संभावना सेठ भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। एक्ट्रेस लंबे समय से किसी नए प्रोजेक्ट में दिखाई नहीं दी हैं, लेकिन यूट्यूब के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। एक्ट्रेस के पति अविनाश द्विवेदी भी काफी चर्चा में रहते हैं। अविनाश द्विवेदी को आमतौर पर संभावना सेठ के पति के रूप में जाना जाता है।

यहां दुपहिया हुई हिट वहां एक्टर ने पत्नी को गिफ्ट कर दी चमचमाती चार पहिया नई कार के बगल में दिए पोज

मुस्कान सिंह

@localnewsofindia

यहां 'दुपहिया' हुई हिट, वहां एक्टर ने पत्नी को गिफ्ट कर दी चमचमाती चार पहिया, नई कार के बगल में दिए पोज 

भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ अपने यूट्यूब चैनल के जरिए अपने फैंस से लगातार जुड़ी रहती हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर वह अपनी पर्सनल लाइफ की झलक फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस के पति अविनाश द्विवेदी भी अब एक्टर बन चुके हैं। 

संभावना सेठ भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। एक्ट्रेस लंबे समय से किसी नए प्रोजेक्ट में दिखाई नहीं दी हैं, लेकिन यूट्यूब के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। एक्ट्रेस के पति अविनाश द्विवेदी भी काफी चर्चा में रहते हैं। अविनाश द्विवेदी को आमतौर पर संभावना सेठ के पति के रूप में जाना जाता है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल बना रहता है कि आखिर अविनाश करते क्या हैं। अगर आपके दिमाग में भी ये सवाल है तो बता दें कि अविनाश भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने लेखक हैं और अब एक्टर भी बन चुके हैं। इन दिनों प्राइम वीडियो की नई सीरीज 'दुपहिया' को लेकर सुर्खियों में हैं। 
अविनाश द्विवेदी ने संभावना को गिफ्ट की लग्जरी कार 
स्पर्ष श्रीवास्तव, शिवानी रघुवंशी, गजराज राव और रेणुका शहाणे स्टारर 'दुपहिया'  में अविनाश भी अहम रोल में हैं और इस सीरीज को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। सीरीज की सफलता के बाद अब अविनाश द्विवेदी ने अपनी पत्नी यानी संभावना सेठ को चार पहिया गिफ्ट की है। जी हां, अविनाश द्विवेदी ने संभावना सेठ को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है। कपल ने अपनी नई-नवेली कार के बगल में खड़े होकर पोज भी दिए। कपल के फैंस कमेंट करते हुए उन्हें नई कार पर बधाई दे रहे हैं। 
2016 में हुई थी संभावना और अविनाश की शादी 
बता दें, संभावना सेठ 2016 में अविनाश द्विवेदी के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। संभावना के प्यार में दीवाने अविनाश ने उन्हें कई बार प्रपोज किया था, लेकिन संभावना उम्र के फासले को देखते हुए अविनाश से शादी को तैयार नहीं थीं। लेकिन, अविनाश की कोशिशों को देखते हुए आखिरकार अभिनेत्री ने भी हामी भर दी और फिर 2016 में दोनों ने शादी कर ली। 
संभावना-अविनाश की केमेस्ट्री 
संभावना सेठ आज भले ही वो एक्टिंग से थोड़ा दूर हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर खुद से जुड़ी पोस्ट शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस अपने व्लॉग के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। व्लॉग में संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी की केमिस्ट्री देख लोगों का दिल खुश हो जाता है। दोनों पति-पत्नी होने के साथ-साथ काफी अच्छे दोस्त भी हैं। 

 

संबंधित सामग्री

गौ-वध निषेध और आरक्षण विधेयक 2024: ओडिशा की विधानसभा के सामने उठी एक नई बहस:महंत वैष्णव पुरी

राज्य

गौ-वध निषेध और आरक्षण विधेयक 2024: ओडिशा की विधानसभा के सामने उठी एक नई बहस:महंत वैष्णव पुरी

महंत वैष्णव पुरी ने स्टेट की सत्ता बदलने के बाद भी गौ-तस्करों को संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर सीधा सवाल उठाया उनका संदेश साफ था—उनका संदेश साफ था—‘सत्ता बदल गई, लेकिन व्यवस्था नहीं बदली।

सात दशकों की जटिल व्यवस्था से मिली निजात, श्रमिकों को बड़ी सौगात : अमित शर्मा

राज्य

सात दशकों की जटिल व्यवस्था से मिली निजात, श्रमिकों को बड़ी सौगात : अमित शर्मा

नए लेबर कोड श्रमिकों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक निर्णय है, जो विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा। इससे कामगारों को न्यूनतम वेतन, नियुक्ति पत्र और सामाजिक सुरक्षा मिलेगी।

आखिर किसके दबाव में कमला पसंद  और राजश्री  पान मसाला की बहू ने की आत्महत्या ?

ताजा खबर

आखिर किसके दबाव में कमला पसंद  और राजश्री  पान मसाला की बहू ने की आत्महत्या ?

अब यह आत्महत्या है या हत्या इसकी जांच कितनी साफगोई से होगी यह तो राम जाने क्योकि कार्रवाई के नाम पर सरकारी और प्रशासनिक चुप्पी ही सामने आई।

छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का सबसे बड़ा माध्यम बनी पीएम किसान सम्मान निधि : राव इंद्रजीत सिंह

राज्य

छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का सबसे बड़ा माध्यम बनी पीएम किसान सम्मान निधि : राव इंद्रजीत सिंह

राव इंद्रजीत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि गांव शिकोहपुर में आयोजित किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के जिला स्तरीय कार्यक्रम को किया संबोधितकेंद्रीय मंत्री ने पेस्टीसाइड के कम उपयोग और मोटा अनाज (मिलेट्स

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को 108वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद

राज्य

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को 108वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद

-आयरन लेडी इंदिरा गांधी जी के मजबूत फैसलों से देश मजबूत हुआ: पंकज डावर-हरित क्रांति के जरिये इंदिरा जी ने किसानों को मजबूत बनाया: वर्धन यादव-कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई स्व. इंदिरा गांधी जी की 108