भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया औ...

गणपति वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की

भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा

अभिषेक सोनी के साथ साथ अलग अलग म्यूजिकल बैंड्स ने शाम बनाई यादगार शाम की शुरुआत गणेश वंदना और दीप प्रज्वलन साथ हुई

भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा

अभिषेक सोनी ने अपनी प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया | LNI.ONE

 

मंडी, अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर छोटी काशी मंडी के संकन गार्डन में भजन संध्या आयोजित की गई, जिसमें बिलासपुर के भजन गायक अभिषेक सोनी ने अपनी प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर सायं तक भजन सुनने के लिए उपस्थित रहे।

अभिषेक सोनी ने -हर सांस में हो सुमिरन तेर, तेरे दर से यही मांगे दुआ, प्रभु चैन की बजा दे बांसुरी, शिव कैलाशों के वासी तथा एक राधा एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की मधुर स्वर लहरियों से संकन गार्डन परिसर ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। भजन संध्या का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रारंभ में सुरशंकर म्यूजिकल ग्रुप मंडी के कलाकारों ने गणपति वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की तथा ‘दर्शन दो घनश्याम’ और ‘बम बम भोले’ सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति दी। इसके पश्चात अमर म्यूजिकल ग्रुप बगस्याड के कलाकारों ने ‘डूगी डूगी नदिया’, ‘मां मेरी लाडलिये’, ‘फूलां दिया क्यारियां च’, ‘कम बंदेया तेरे मुकणे नहीं’, ‘मै जब भी पुकारूं मां’ और ‘दूडू नचैया जटा हो खलारी हो’ जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु, डीएसपी दिनेश कुमार, उप निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क मंजुला कुमारी, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

राज्य

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार: बिहार में एनडीए की जनादेश से ली गई निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की निर्णय प्रक्रिया लोकतांत्रिक थी और झामुमो परिवारतंत्र चलाने वाली पार्टी है।

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

राज्य

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

रुनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के कारण ग्रामीणों ने लच्छु कुमार नाम के युवक को पकड़कर पेड़ से बांधकर पिटाई की। पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया।

शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

ताजा खबर

शादी समारोह जा रही स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल

अहमदाबाद से सीकर जा रही स्लीपर बस शुक्रवार तड़के आदर्श नगर में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस चालक विजय सिंह की मौत हो गई और दुल्हन पक्ष के 20 से अधिक रिश्तेदार घायल हो गए।

फीफा विश्व कप 2026 से पहले मोरक्को के मुख्य कोच वालिद रेग्रागुई ने इस्तीफा दिया

खेल

फीफा विश्व कप 2026 से पहले मोरक्को के मुख्य कोच वालिद रेग्रागुई ने इस्तीफा दिया

मोरक्को के कोच वालिद रेग्रागुई ने फीफा विश्व कप 2026 से पहले थकान के कारण इस्तीफा दिया। उनके नेतृत्व में टीम ने ऐतिहासिक सफलता और विश्व रिकॉर्ड बनाया।

सुलतानपुर में बस परिचालक से 18 हजार रुपये और मोबाइल छीनने की लूट, बदमाशों ने किया मारपीट

राज्य

सुलतानपुर में बस परिचालक से 18 हजार रुपये और मोबाइल छीनने की लूट, बदमाशों ने किया मारपीट

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में बस परिचालक विनोद दुबे से शुक्रवार भोर में बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग, मोबाइल और ईटीएम मशीन छीन ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए।