बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह अपनी सुरीली आवाज और सादगी के लिए जाने जाते हैं। आज वह देश के सबसे लोकप्रिय गायकों में शामिल हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा। अब उनके पुराने दोस्त और सिंगर काजी तौकीर ने अरिजीत के संघर्ष के दिनों को याद किया है। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में बातचीत के दौरान काजी ने कहा कि वह अरिजीत की जिंदगी की कहानी जानते हैं, लेकिन नेशनल टेलीविजन पर उनकी निजी बातें साझा नहीं करेंगे।
‘कहानी मेरे को पता है, मैं थोड़ी न बताऊंगा’
‘बिग बॉस 20’ के घर में काजी तौकीर ने अपने दोस्त अरिजीत सिंह के शुरुआती दिनों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कई लोग सफलता मिलने के बाद अपने संघर्ष की कहानियां सुनाते हैं और बताते हैं कि उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों से निकलकर कैसे कामयाबी हासिल की।
काजी के मुताबिक, अरिजीत ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने संघर्षों को इस तरह पेश नहीं किया। उन्होंने कहा कि अरिजीत ने किसी इंटरव्यू में यह नहीं बताया कि वह किस तरह मुश्किल दौर से गुजरे या किन परिस्थितियों का सामना किया।
काजी ने कहा कि उन्हें अरिजीत के सफर के बारे में सब पता है, लेकिन वह उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें सबके सामने नहीं बताएंगे। उनका कहना था, ‘कहानी मेरे को पता है, पर मैं थोड़ी न बताऊंगा।’ काजी के इस बयान ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।
एक कमरे में रहते थे काजी और अरिजीत
काजी तौकीर और अरिजीत सिंह की दोस्ती करीब दो दशक पुरानी है। दोनों की मुलाकात साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ के दौरान हुई थी। उस समय दोनों ही युवा थे और संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे थे।
काजी ने बताया कि शो के लिए चुने जाने के बाद दोनों ने एक कमरे में भी समय बिताया था। उस दौर में किसी को अंदाजा नहीं था कि आगे चलकर अरिजीत सिंह हिंदी फिल्म संगीत के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक बन जाएंगे।
‘फेम गुरुकुल’ में काजी तौकीर और रूपरेखा बनर्जी विजेता बने थे, जबकि अरिजीत सिंह प्रतियोगिता में छठे स्थान पर रहे थे। हालांकि, शो के नतीजों के बाद दोनों के करियर अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़े, लेकिन उनकी दोस्ती बरकरार रही।
अरिजीत के जुनून और सादगी के मुरीद हैं काजी
काजी ने अपने दोस्त की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अरिजीत जैसा जुनून किसी दूसरे इंसान में नहीं देखा। उनके मुताबिक, अरिजीत का संगीत के प्रति समर्पण अलग स्तर का है और उनका दिल बच्चों जैसा साफ है।
काजी ने यह भी बताया कि सफलता मिलने के बाद भी अरिजीत का स्वभाव जमीन से जुड़ा हुआ है। वह अपनी उपलब्धियों का दिखावा करने के बजाय संगीत पर ध्यान देना पसंद करते हैं। काजी के लिए अरिजीत केवल एक सफल सिंगर नहीं, बल्कि ऐसे दोस्त हैं जो उन्हें आज भी प्रेरित करते हैं।
‘फेम गुरुकुल’ से आज तक कायम है दोस्ती
अरिजीत और काजी की दोस्ती पिछले कई सालों से चर्चा में रही है। दोनों हाल ही में पश्चिम बंगाल में अरिजीत के गृह नगर जियागंज में भी मिले थे। इस दौरान दोनों ने साथ समय बिताया, स्कूटर की सवारी की और क्रिकेट भी खेला।
काजी के ‘बिग बॉस 20’ में आने के बाद अरिजीत ने भी उनके लिए समर्थन जताया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि काजी के शो में होने की वजह से वह पहली बार ‘बिग बॉस’ देखेंगे।
काजी का हालिया बयान एक बार फिर दोनों की दोस्ती को चर्चा में ले आया है। हालांकि, उन्होंने अरिजीत के संघर्ष से जुड़ी निजी बातें साझा नहीं कीं, लेकिन इतना