honey-singh-nephew-vidit-auluck-death-emotional-vi

हनी सिंह भतीजे की मौत से टूटे, परिवार से मिलकर फूट-फूटकर रोए

भतीजे विदित औलख की मौत से हनी सिंह टूट गए। जालंधर पहुंचकर भाई दिनेश औलख से गले मिलते हुए फूट-फूटकर रोए।

By : Local News of India
हनी सिंह भतीजे की मौत से टूटे, परिवार से मिलकर फूट-फूटकर रोए

भतीजे की मौत के बाद भाई दिनेश औलख को गले लगाकर रोते हनी सिंह।

मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके 18 वर्षीय भतीजे विदित औलख की जालंधर में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुखद खबर के बाद हनी सिंह दुबई से अपने परिवार के पास पहुंचे।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हनी सिंह कार से उतरकर सीधे अपने भाई दिनेश औलख के पास जाते नजर आ रहे हैं। दिनेश को गले लगाते ही हनी सिंह अपने आंसू नहीं रोक पाए। दोनों भाई एक-दूसरे को गले लगाकर फूट-फूटकर रोने लगे। इस दौरान हनी सिंह परिवार के दूसरे सदस्यों को भी सांत्वना देते नजर आए।

बता दें कि विदित औलख पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे थे। 1 नवंबर की सुबह जालंधर में पुलिस लाइंस इलाके के पास उनकी कार एक खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई थी। हादसे में विदित और उनके दोस्त आरव तलवार की मौत हो गई थी।

भतीजे की मौत के बाद हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर बचपन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि भतीजे को खोना उनके लिए बेहद दुखद है। उन्होंने भोलेनाथ से परिवार को हिम्मत देने की प्रार्थना भी की।

संबंधित सामग्री

समय रैना ने गोविंदा पर कसा तंज, कृष्णा अभिषेक बोले- वो गोली चला देंगे

समय रैना ने गोविंदा पर कसा तंज, कृष्णा अभिषेक बोले- वो गोली चला देंगे

समय रैना ने अपने शो में गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के रिश्तों पर मजाकिया तंज कसा। इस पर कृष्णा ने कहा कि मामा आ गए तो समय को पैरों में गिरकर माफी मांगनी पड़ेगी।

 शादी के बाद अंशुला कपूर की पहली दिवाली, गुलाबी ड्रेस में दिखीं बेहद खूबसूरत

शादी के बाद अंशुला कपूर की पहली दिवाली, गुलाबी ड्रेस में दिखीं बेहद खूबसूरत

अंशुला कपूर का शादी के बाद पहला दिवाली लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुलाबी ड्रेस में बोनी कपूर की बेटी का खूबसूरत अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है।

सुबह 5 बजे सलमान खान ने दिया फैंस को सरप्राइज, 11 साल बाद फिर थामा माइक, रिलीज किया 'तेरी सेक्सी ब्यूटी'

सुबह 5 बजे सलमान खान ने दिया फैंस को सरप्राइज, 11 साल बाद फिर थामा माइक, रिलीज किया 'तेरी सेक्सी ब्यूटी'

सलमान खान ने सुबह 5:12 बजे अपनी फिल्म 'मातृभूमि' का गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' रिलीज कर फैंस को सरप्राइज दिया। गाने में सलमान ने मुस्कान के साथ अपनी आवाज दी है।

4 साल की उम्र में राहा कपूर का बॉलीवुड डेब्यू, रणबीर कपूर की 'रामायण' में किया कैमियो

4 साल की उम्र में राहा कपूर का बॉलीवुड डेब्यू, रणबीर कपूर की 'रामायण' में किया कैमियो

रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर महज 4 साल की उम्र में फिल्म 'रामायण' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। रणबीर ने खुलासा किया कि राहा ने साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ एक शॉट भी दिया है।

मुकेश खन्ना ने फिल्मों में धार्मिक ग्रंथों से छेड़छाड़ पर उठाए सवाल, बोले- हिंदू धर्म को आसानी से बनाया जाता है निशाना

मुकेश खन्ना ने फिल्मों में धार्मिक ग्रंथों से छेड़छाड़ पर उठाए सवाल, बोले- हिंदू धर्म को आसानी से बनाया जाता है निशाना

मुकेश खन्ना ने आदिपुरुष के मेकर्स पर धार्मिक ग्रंथों से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म को निशाना बनाना आसान समझा जाता है।