डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के घर मनाया त्योहार
रवि किशन इस बार करवा चौथ मनाने के लिए पत्नी प्रीति शुक्ला के साथ लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पहुंचे थे। यहां ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक ने भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा की।
तस्वीरों में रवि किशन सफेद कुर्ते में पूजा की थाली लिए नजर आए, जबकि उनकी पत्नी प्रीति गुलाबी सूट में नजर आईं। दोनों ने साथ में चंद्रमा की पूजा की और एक-दूसरे के साथ त्योहार की रस्में निभाईं।
चांद देखकर की पूजा, पत्नी को दिया सम्मान
करवा चौथ की पूजा के दौरान रवि किशन हाथ जोड़कर चंद्रमा को नमन करते दिखाई दिए। वहीं उनकी पत्नी ने छलनी से चांद के दर्शन किए। इस मौके पर दोनों ने पारंपरिक रस्में निभाईं।
रवि किशन ने करवा चौथ को भारतीय संस्कृति का पावन पर्व बताते हुए कहा कि यह प्रेम, विश्वास, समर्पण और दांपत्य जीवन की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना भी की।
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
रवि किशन और उनकी पत्नी की करवा चौथ की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। खासतौर पर पत्नी के लिए उनका व्रत रखना लोगों का ध्यान खींच रहा है। उनके इस अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।