बॉलीवुड के सुनहरे दौर में कई ऐसे गाने बने, जो अपनी अनोखी कहानी और अंदाज की वजह से आज भी लोगों को याद हैं। ऐसा ही एक गाना है 1973 में रिलीज हुई फिल्म ‘छुपा रुस्तम’ का, जिसे किशोर कुमार ने अपनी खास आवाज में गाया था।
इस गाने के बोल हैं ‘धीरे से जाना खटियन में, ओ खटमल’। गाने में खटमल से मजेदार अंदाज में गुजारिश की गई है कि वह सो रही राजकुमारी की नींद खराब न करे। अपने अनोखे बोल की वजह से यह गाना उस दौर में भी काफी दिलचस्प रहा।
इस गाने को मशहूर संगीतकार एस.डी. बर्मन ने संगीत दिया था, जबकि इसके बोल गीतकार नीरज ने लिखे थे। किशोर कुमार की आवाज, मजेदार बोल और दिलचस्प धुन ने इस गाने को अलग पहचान दी।
गाने में देव आनंद और हेमा मालिनी की जोड़ी नजर आई थी। दोनों की स्क्रीन केमेस्ट्री और गाने का मजेदार अंदाज इसे यादगार बनाता है।
आज की Gen Z के लिए यह गाना पुराने दौर की गीतकारी और मनोरंजन की एक अलग झलक देता