Rajgira vs Quinoa: सेहत की जंग में किसका सिक्का है सबसे भारी?

हेल्दी लाइफ़स्टाइल बनाए रखने के लिए और बीमारियों से दूर रहने के लिए दोनों के बहुत सारे फायदे हैं। राजगीरा और क्विनोआ असली अनाज नहीं है बल्कि यह बीज जैसे होते हैं।

By : Local News of India
Rajgira vs Quinoa: सेहत की जंग में किसका सिक्का है सबसे भारी?

Geetanjali Sharma, Local News of India

देखा जाए तो राजगीरा और क्विनोआ दोनों ही सेहत के लिए काफी लाभदायक है। हेल्दी लाइफ़स्टाइल बनाए रखने के लिए और बीमारियों से दूर रहने के लिए दोनों के बहुत सारे फायदे हैं। राजगीरा और क्विनोआ असली अनाज नहीं है बल्कि यह बीज जैसे होते हैं। यह अनाज ग्लूटेन फ्री है यानी की सीलियक डिजीज वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन है। हालांकि दोनों के न्यूट्रीशनल वैल्यू में काफी अंतर है। USDA के डेटा के मुताबिक, आईए जानते हैं 100 ग्राम कुक्ड राजगीरा और क्विनोआ में कितने ग्राम न्यूट्रिशन मिलता है।

कैलोरीज़ में कौन सबसे आगे

100 ग्राम कुक्ड राजगीरा में सिर्फ 102 कैलोरी होती हैं और वही क्विनोआ में 120 कैलोरी होती है। इसका मतलब राजगीरा वेट लॉस, डायबिटीज या मोटापे के लिए बेहतर हैं।

प्रोटीन के लिए क्या है बेस्ट

100 ग्राम कुक्ड राजगीरा में 3.8 ग्राम प्रोटीन मिलता है वही क्विनोआ में 4.4 ग्राम प्रोटीन होता हैं। लेकिन राजगीरा में लाइसिन जैसे अमीनो एसिड ज्यादा होते है जिसकी वजह से   
राजगीरा की प्रोटीन क्वालिटी ज्यादा अच्छी है। राजगीरा बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहतर होता है, क्योंकि यह आसानी से डाइजेस्ट होता है।

राजगीरा और क्विनोआ में कितना है फैट और फाइबर की मात्रा

राजगीरा में 1.6 ग्राम तो क्विनोआ में 1.9 ग्राम मिलता है हेल्दी फैट। दोनों ही अनसैचुरेटेड फैट्स (अच्छा फैट) से भरपूर हैं, जो हार्ट के लिए अच्छे होते हैं। हालांकि, राजगीरा में ओमेगा-3 ज्यादा होता है। वही राजगीरा में 2.1 ग्राम फाइबर और क्विनोआ में 2.8 ग्राम फाइबर होता है। जो आंतों को साफ रखने में मदद करता है। वही क्विनोआ कब्ज दूर करता है जो कोलेन कैंसर का रिस्क भी कम करता है। हालांकि, राजगीरा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो (GI 55 vs क्विनोआ का 53) है जो डायबिटीज और बीपी वालों के लिए सबसे बेस्ट है।

कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा

राजगीरा में 47–159mg तक कैल्शियम मिलता है। वही क्विनोआ में सिर्फ 17mg कैल्शियम होता है। 
इसलिए यह साफ है कि राजगीरा हड्डियों का सबसे बेहतर साथी है और दूध का अच्छा ऑल्टरनेटिव भी हैं। वही क्विनोआ में कैल्शियम कम होता है, जिसकी वजह से सप्लीमेंट लेना पड़ सकता है।राजगीरा में 65mg तो क्विनोआ में 64mg मैग्निशियम होता है। जो मसल्स रिलैक्स करने में और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार है। मैग्नीशियम की कमी से माइग्रेन होता है, जिसके लिए राजगीरा और क्विनोआ दोनों ही फायदेमंद हैं।

कौन है सबसे सस्ता

भारतीय बाजारों में राजगीरा (रामदाना) 150-250 रुपये प्रति किलो में मिल जाता हैं। जबकि क्विनोआ 400-600 रुपये प्रति मिलता है। इसके दाम के हिसाब से राजगीरा मिडिल क्लास फैमिली के लिए ज्यादा किफायती और फायदेमंद है।