IBPS में सरकारी नौकरी का मौका, सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर को मिलेगा 14.09 लाख रुपये सालाना CTC, आवेदन शुरू
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर, असिस्टेंट और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के तहत मुंबई स्थित IBPS कार्यालय में नियमित नियुक्तियां की जाएंगी। खास बात यह है कि सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर पद पर चयनित उम्मीदवार को करीब 14.09 लाख रुपये सालाना CTC मिलेगा। वहीं, असिस्टेंट और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट पदों के लिए सालाना CTC लगभग 10.57 लाख रुपये निर्धारित है।
किन पदों पर होगी भर्ती?
IBPS की इस भर्ती में तीन तरह के पद शामिल हैं।
-
सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर (ग्रेड D)
-
असिस्टेंट (ग्रेड B)
-
प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (ग्रेड B)
भर्ती नोटिफिकेशन में पदों की कुल संख्या स्पष्ट नहीं की गई है।
कितनी मिलेगी सैलरी?
तीनों पदों के लिए अलग-अलग वेतन निर्धारित किया गया है।
-
सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर: शुरुआती कुल मासिक वेतन करीब 73,020 रुपये और सालाना CTC लगभग 14.09 लाख रुपये।
-
असिस्टेंट: शुरुआती कुल मासिक वेतन करीब 54,210 रुपये और सालाना CTC लगभग 10.57 लाख रुपये।
-
प्रोग्रामिंग असिस्टेंट: शुरुआती कुल मासिक वेतन करीब 54,210 रुपये और सालाना CTC लगभग 10.57 लाख रुपये।
क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?
1. सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर (ग्रेड D)
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस या सूचना प्रौद्योगिकी में BE/BTech की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही Linux Server Administration और Network Management में कम से कम तीन साल का अनुभव जरूरी है।
2. असिस्टेंट (ग्रेड B)
इस पद के लिए कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ नियमित ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा डेटा वैलिडेशन, MIS रिपोर्टिंग या रिकॉर्ड मैनेजमेंट जैसे कामों में दो साल का अनुभव और एडवांस MS Excel की जानकारी जरूरी है।
3. प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (ग्रेड B)
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास BSc IT, BSc Computer Science, BCA या कंप्यूटर साइंस/आईटी में BE/BTech की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही UNIX या Linux एप्लीकेशन और डेटा हैंडलिंग में कम से कम दो साल का अनुभव जरूरी है।
कितनी होनी चाहिए उम्र?
उम्र की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
-
सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर: 25 से 33 साल।
-
असिस्टेंट: 23 से 30 साल।
-
प्रोग्रामिंग असिस्टेंट: 23 से 30 साल।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन, ऑनलाइन परीक्षा और व्यक्तिगत इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। गलत जवाब देने पर एक चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
Careers सेक्शन में संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन खोलें।
-
New Registration पर क्लिक करें।
-
अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
-
जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
-
आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
-
आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
आवेदन की आखिरी तारीख
ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 12 नवंबर 2026 है। आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति मुंबई स्थित IBPS कार्यालय में होगी। उम्मीदवारों को दो साल का सर्विस बॉन्ड भी देना होगा, जिसकी राशि एक लाख रुपये है। संस्थान की ओर से आवास की सुविधा नहीं दी जाएगी।
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे ऐसे उम्मीदवार जिनके पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव है, वे अंतिम तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं।