बायआउट से लेकर अप्रेजल तक, ये हैं नौकरी जाने के तरीके
आज के कॉर्पोरेट वर्क कल्चर में नौकरी जाने का मतलब सिर्फ कंपनी से निकाल दिया जाना नहीं है। कई बार बायआउट, परफॉर्मेंस अप्रेजल और कंपनी की री-स्ट्रक्चरिंग जैसी प्रक्रियाओं के जरिए भी कर्मचारियों की नौकरी पर असर पड़ता है। माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी टेक कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या और खर्च को लेकर उठाए गए कदमों के बीच ये शब्द चर्चा में हैं।
1. बायआउट (Buyout): इसमें कंपनी कर्मचारियों को आर्थिक पैकेज देकर स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने का विकल्प दे सकती है। यह ऑफर आमतौर पर कुछ खास पदों या कर्मचारियों के लिए होता