यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: डबल डेकर बस की टक्कर से कार सवार 6 की मौत, 7 घायल

दिल्ली से राजस्थान जा रहे थे सभी मृतक

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: डबल डेकर बस की टक्कर से कार सवार 6 की मौत, 7 घायल

हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस ने इको कार को टक्कर मारी। हादसे में छह लोगों की मौत और सात घायल हुए। मृतक राजस्थान के धौलपुर निवासी थे।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा डबल डेकर बस की टक्कर से कार सवार 6 की मौत 7 घायल

हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त इको कार और मौके पर जुटी पुलिस टीम। | LNI.ONE

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया 

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस ने आगे चल रही ईको कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। मृतक धौलपुर राजस्थान के बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 141 पर मंगलवार तड़के करीब 4 बजे दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक निजी डबल डेकर बस ने आगे चल रही इको वैन कार को टक्कर मार दी। कार सवार सभी लोग दिल्ली से राजस्थान के राजाखेड़ा धौलपुर जा रहे थे। हादसे में छह लोगों की जान चली गई। इनमें चार लोगों की पहचान हो गई। मृतकों में दिनेश उनकी पत्नी सुनीता, विजय और उनकी पत्नी पिंकी बघेल के रूप में हुई। दो लोगों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। सभी गंगोली, राजाखेड़ा राजस्थान के बताए जा रहे हैं।

हादसे में इको चालक वीरेंद्र भी घायल है। इनके अलावा राजाखेड़ा के ही मनोज, आर्यन, अंशु, मृतक विजय का बेटा लक्ष्य, बेटी प्राची और उनकी साली पूनम बघेल घायल हैं। घायलों को खंदौली थाना क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए गया हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है। बस चालक से पूछताछ की जा रही है।

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।