ओशिका तौमर
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया
महिला रोजगार योजना: आज बिहार मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा महिला रोजगार योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को 10 हजार रुपए की पहली किस्त जारी की जाएगी। जो कि महिला सश्क्तिकरण में अहम भूमिका निभाएगी।
आपको बताते चलें कि महिला रोजगार योजना के तहत लाभार्थियों को मुख्यमंत्री 50 लाख महिलाओं को 5 हजार करोड़ रुपए की राशी जारी करेंगे। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने इसे लेकर सभी जिलों के डीएम को पत्र जारी किया है। जिसमें यह निर्देश खासतौर से दिया गया है कि इस मौके पर संकुल स्तरीय संघ ग्राम संगठन स्तर पर इसे उत्सव के तौर पर मनाया जाएगा। जन-जन तक इसकी जानकारी पहुंचाने के साथ ही महिला समूहों एवं सामुदायिक संगठनों को जागरूक करने के लिए इस आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन
इसके साथ ही इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर भी किया जाएगा। जिसमें (एसएचजी) जीविका स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की सहभागिता होगी।
इस योजना के तहत मिलने वाली राशि महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने, मौजूदा व्यवसाय को बढ़ाने या छोटे-मोटे व्यवसाय स्थापित करने में सहायता देगा। लाभार्थी महिलाएं इस योजने के जरिए दी जाने वाली वित्तीय सहायता से पशुपालन, सिलाई, बुनाई, खेती, हस्तशिल्प और बाकी व्यवसाय शुरू कर सकेंगी। जिससे न केवल महिलाए बल्कि उनका परिवार भी सशक्त बन सकेगा।
पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया
ज्यादा से ज्यादा महिलाएं "महिला रोजगार योजना" का लाभ उठा सकें, इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया को सरल रखा गया है। बता दें कि अब तक 1 करोड़ 5 लाख जीविका दीदियों ने आवेदन किया है। इसके साथ ही 1 लाख 40 हजार से अधिक महिलाओं ने समूह से जुड़ने के लिए आवेदन किया है।